Sapna Choudhary New Haryanvi song: सपना चौधरी के नये गाने 'कोहिनूर' की धूम, अंदाज देख दीवाने हुए फैंस

हरियाणवी
Updated Mar 19, 2020 | 14:50 IST

Sapna Choudhary New Haryanvi song: हाल ही सपना चौधरी का नया गाना कोहिनूर रिलीज हुआ है। गाने को अबतक 13 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Sapna Choudhary New Haryanvi song: हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी नए गाने से एक बार फ‍िर धमाल मचा रही हैं। हाल ही में उनका नया गाना 'कोहिनूर' रिलीज हो गया है। गाने मे सपना चौधरी सिंगर विश्वजीत चौधरी के साथ नजर आ रही हैं। सपना चौधरी इस गाने में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। यूट्यूब पर सपना का ये गाना रिलीज होते ही लाखों लोग देख चुके हैं। अपने दूसरे गाने में सपना चौधरी जहां ठुमके लगाती नजर आ रही हैं वहीं इस गाने में सपना अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती दिखाई दे रही हैं। बता दें कि इस खूबसूरत गाने कोहिनूर को विश्वजीत चौधरी ने गाया है और इसके बोल नवीन विष्णु बाबा ने लिखे हैं। इस गाने को म्यूजिक अमन जाजी ने दिया है।

अगली खबर