Sapna Choudhary song: रिलीज हुआ सपना चौधरी का नया गाना 'छोरा मेरी जान स', देसी अंदाज के दीवाने हुए फैंस

हरियाणवी
Updated Jun 27, 2022 | 12:11 IST

Sapna Choudhary new song Chhora Meri Jaan Ss: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नया गाना 'छोरा मेरी जान स' रिलीज हो चुका है ।

Sapna Choudhary new song Chhora Meri Jaan Ss: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नया गाना 'छोरा मेरी जान स' रिलीज हो चुका है। इस गाने में सपना चौधरी अपने चिर परिचित देसी अवतार में नजर आ रही हैं।यूट्यूब पर इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। गाने का म्यूजिक काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को सपना चौधरी के साथ साथ आकाश खत्री पर फिल्माया गया है। गाने को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सपना चौधरी ने लिखा है- प्यार हासिल करने से कही बेहतर होता है वो सफर जब आप किसी के हो चुके होते हो और उसे पता भी नही होता। ऐसे ही मीठे खुशनुमा अहसास की कहानी है ये गीत "छोरा मेरी जान स।" उम्मीद है आपको गाना अच्छा लगेगा और बाकी गानो की तरह आप भरपूर प्यार और आर्शीवाद देंगे।

अगली खबर