Haryanvi Gana: हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी और शिनम कैथॉलिक के गाने ने मचाया धमाल, देखें वीडियो

हरियाणवी
Updated May 16, 2020 | 21:43 IST

Haryanvi Song: सिंगर राजू पंजाबी और शिनम कैथॉलिक का नया गाना सूट दो हजार का धूम मचा रहा है। इस गाने को अब तक तकरीबन 20 लाख बार देखा गया है।

Haryanvi Song: हरियाणवी गानों की बात करें तो ये सभी को खूब पसंद आते हैं और यही वजह है कि आए दिन कोई न कोई हरियाणवी गाने रिलीज होता रहता है। हाल ही शिनम कैथॉलिक और राजू पंजाबी का एक नया गाना रिलीज हुआ है जिसका टाइटल है- 'सूट दो हजार का'। गाने के वीडियो में मीतू सिवछ और मिस अदा मुख्य भुमिका में हैं। गाने में लव बर्ड की नोंकझोंक और शरारत को दिखाया गया है। राजू पंजाबी और शिनम कैथॉलिक की दिलकश आवाज दर्शकों के दिलों में उतर जाने वाली है। इस खूबसूरत गाने के बोल बिन्टू पावरा ने लिखे हैं जबकि गाने का संगीत राजू पंजाबी का ही है। इस गाने को डायरेक्ट एस रोहिल्ला ने किया है।

अगली खबर