New Haryanvi song: संजय दत्त के जबरा फैन बने हरियाणवी सिंगर अमित ढुल, गर्लफ्रेंड के सामने दिखाया टशन

हरियाणवी
Updated Apr 11, 2020 | 15:24 IST

New Haryanvi song: हरियाणवी सिंगर अमित ढुल और कविता सोबू के नए गाने 'संजय दत्त का फैन' लोगों को बेहद पसंद कर रहे हैं। गाने के वीडियो में अमित ढुल के साथ हरियाणा की मशहूर एक्ट्रेस सोनिका सिंह हैं।

New Haryanvi song: भाषा और क्षेत्र की सीमा से निकलकर हरियाणवी सॉन्ग इन दिनों हर किसी को लुभा रहा है। बीते दिनों में ऐसे कई गाने रिलीज हुए हैं जो बड़ी-बड़ी महफिल और पार्टियों की शान बन गए हैं। हाल ही में रिलीज गाना 'संजय दत्त का फैन' भी ऐसा ही सॉन्ग है जिसे सुनने वाले बेहद पसंद कर रहे हैं।

गाने को हरियाणवी सिंगर अमित ढुल और कविता सोबू ने गाया है। गाने के वीडियो में अमित ढुल के साथ हरियाणा की मशहूर एक्ट्रेस सोनिका सिंह हैं। सोनिका सिंह अमित ढुल को शादी के लिए अपने घरवालों से बात करने को कहती हैं। 

दर्शकों को दोनों का डांस और केमिस्ट्री खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि इस गाने में अमित ढुल और सोनिका सिंह के साथ अमर कटारिया और शशि कल्याण हैं। लिरिक्स रोहताश का है और म्यूजिक जी आर म्यूजिक का है।

अगली खबर