Sonika Singh Haryanvi Song: सोनिका सिंह का नया गाना 'याद' रिलीज, वीडियो छू जाएगा दिल

हरियाणवी
Updated Apr 28, 2022 | 10:47 IST

Haryanvi Song Yaad Release video viral: जानी मानी हरियाणवी कलाकार सोनिका सिंह का नया गाना याद रिलीज हो गया है और आते ही खूब धूम मचा रहा है। गाने को अब तक यूट्यूब पर हजारों व्यूज मिल चुके हैं।

Haryanvi Song Yaad Release video viral: जानी मानी हरियाणवी कलाकार सोनिका सिंह का नया गाना याद रिलीज हो गया है और आते ही खूब धूम मचा रहा है। कुछ समय पहले सोनिका सिंह ने गाने के आने की खबर सोशल मीडिया पर साझा की थी जिसके बाद से ही दशकों और उनके फैंस को इस गाने का इंतजार था। इस बेहतरीन गाने को अब तक यूट्यूब पर हजारों व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना सोनिका सिंह के साथ अनिल प्रेमी नगरिया पर फिल्माया गया है। वहीं इस गाने को आवाज दी है सोनू खुदाना ने। उन्होंने ही इस गाने के बोल भी लिखे हैं। हरियाणा में सोनिका सिंह की लोकप्रियता जबरदस्त है और यही वजह है कि उनके गाने खूब देखे जाते हैं। 

 

अगली खबर