Latest Haryanvi Gane : आपको पुराने दिनों की याद दिला देगा विकी काजला का नया गाना 'टीवी सलोरे का'

हरियाणवी
Updated Sep 18, 2020 | 06:55 IST

सुभाष फौजी का नया गाना 'टीवी सलोरे का' रिलीज हो गया है। गाने में विकी काजला और रुबा खान की जोड़ी देखने को मिल रही है। गाने में रुबा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके सुभाष फौजी का नया गाना 'टीवी सलोरे का' रिलीज हो गया है। सुभाष फौजी की लोकप्रियता का आलम आप इस बात से लगा सकते हैं कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में है। सुभाष के इस गाने में विकी काजला और रुबा खान की जबरदस्त जोड़ी देखने को मिल रही है। गाना एक प्रेम कहानी पर आधारित है। आपको याद होगा जब शुरुआती दौर में टीवी नया-नया आया था तो यह गांव के कुछ ही घर में होता था। गाने में दिखाया गया है कि, विकी के घर टीवी होता है जिसमें प्रोग्राम देखने रुबा अपनी सहेलियों के साथ रोज आया करती थीं। इसी दौरान रुबा और विक्की को प्यार हो जाता है और दोनों एक दूसरे से छुप-छुप कर मिलने लगते हैं। एक दिन विकी के पिताजी इन दोनों को एक साथ पकड़ लेते हैं लेकिन पहले तो नाराज होने का नाटक करते हैं फिर मान जाते हैं। गाने को लिखा है ऋषि राज मस्ताना ने और म्यूजिक आरके क्रु ने दिया है।

अगली खबर