Veer Sahu New Haryanvi song: सपना चौधरी नहीं प्रांजल दहिया के प्यार में विलेन बने वीर साहू, देखें ये वीडियो

हरियाणवी
Updated Mar 20, 2020 | 21:08 IST

Veer Sahu New Haryanvi song: हरियाणवी सिंगर वीर साहू का नया गाना हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने 'देवदास' को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Veer Sahu New Haryanvi song: हरियाणवी गानो से अपनी खास पहचान बनाने वाले वीर साहू का एक नया गाना हाल ही रिलीज हुआ है। जिसका टाइटल 'देवदास' है। गाने में उनके साथ प्रांजल दहिया भी नजर आ रही हैं।

वीडियो में वीर साहू प्रांजल दहिया के एक्स बॉयफ्रेंड बने नजर आ रहे हैं। गाने में  उनका टशन बेहद ही शानदार है। बता दें कि वीर साहू ने इस गाने को खुद गाया है और गाने के बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं।

गाने को म्यूजिक काका और वॉट ने दिया है। देवदास गाने को डायरेक्ट दीपेश गोयल ने किया है। हाल ही आए इस गाने को अबतक 130,239 व्यूज मिल चुके हैं। आपको बता दें कि वीर साहू इन दिनों सपना चौधरी के साथ रिलेशनशिप के कारण सुर्खियों में हैं।

अगली खबर