गर्मियों में बेहद फायदेमंद हैं ये 5 ड्रिंक, पीते ही बढ़ जाएगी इम्‍यूनिटी पावर 

हेल्थ
Updated May 17, 2019 | 21:04 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

गर्मियों में इंफेक्शन, हीट स्ट्रोक और कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको कुछ ऐसे ड्रिंक जरूर लेने चाहिए जो आपको इन सब से बचा कर रखें।

5 juice to boost your immunity power
5 juice to boost your immunity power  |  तस्वीर साभार: Getty Images

गर्मियों का चरम शुरू होते है बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जाता है। बारिश आते ही डेंगू-चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से फैलती हैं। फूड प्वाइजनिंग, इंफेक्शन या बीमारियां उन्हें ही घेरती हैं जिनका इम्यून कमजोर होता है। डेंगू-चिकनगुनिया होने पर अगर आपका इम्यून बेहतर हो तो आप इससे आसानी से रिकवर हो जाते हैं।

इसलिए गर्मियों में कम से कम पांच पेय को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें जो आपको इन बीमारियों को होने से बचाएं और यदि आप बीमार हों तो इससे निकलने में मदद करें। ये पेय आपके शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाते हुए इम्युन पावर को ताकत देंगे।

गर्मी में इम्‍यूनिटी बढ़ाएंगे ये 5 ड्रिंक

टमाटर का रस
टमाटर का रस आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। इसे आप अपने डाइट में जरूर शामिल करें। ये बहुत ही स्वस्थ पेय है खासकर गर्मियों में। विटामिन सी और बहुत हाइड्रेटिंग न्यूट्रीएंट्स से भरा टमाटर का रस फोलेट से भरा होता है और ये संक्रमण को दूर रखने में मदद करता है।

अजवाइन का रस
अजवाइन का रस बहुत हाइड्रेटिंग होता है और इसलिए गर्मियों के मौसम के लिए एकदम सही है। इतना ही नहीं अजवाइन का रस वजन घटाने में भी मदद होता है। अजवाइन का रस विटामिन ए, ई, सी, फोलिक एसिड और सोडियम से भरपूर होता है। ये प्रतिरक्षा को बढ़ाता है और शरीर में प्रवेश करने वाले कीटाणुओं को मारने में मदद करता है। अजवाइन का रस पीने वालों का शरीर संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में बहुत कारगर होता है।

अदरक और लहसुन का रस
अदरक और लहसुन का रस प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने का एक शानदार तरीका है। इन दोनों जड़ी बूटियों में डिटॉक्सिंग गुण होते हैं और शरीर को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। अदरक हीटस्ट्रोक के लक्षणों को दूर रखने में भी मदद करता है, जबकि लहसुन कैंसर को रोकने वाला होता है। चूंकि लहसुन और अदरक का रस कड़वा लग सकता है तो आप इसे बैलेंस करने के लिए सब्जियों के रस में मिलाकर पी सकते है।

तरबूज और चिया सीड रस
तरबूज और चिया सीड का रस एक बहुत ही स्वादिष्ट संयोजन है जो आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी है। तरबूज और चिया का रस बेहद हाइड्रेटिंग है और प्रतिरक्षा प्रणाली को एक अच्छा बढ़ावा देता है। विटामिन ए, सी और बी 6 होता है। ये शरीर को संक्रमणों से बचाने के साथ रोगों से लड़ने में मदद करता है।

सेब का रस
एक गिलास सेब का रस आपको डॉक्टर के पास जाने बचा लेगा। सेब का रस सूजन से लड़ता है। इलिनोइस विश्वविद्यालय, शिकागो द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, सेब प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। सर्दियों के मौसम में आप बेहतर परिणाम के लिए सेब और गाजर का रस मिला सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

अगली खबर