Foods to reduce belly fat : इन 9 चीजों को करें अपनी डाइट में शामिल, तेजी से कम कर देंगी पेट की चर्बी

पेट की चर्बी बहुत सारी बीमारियों को जन्म देता है। ऐसे में 9 साधारण चीजों का इस्तेमाल कर आप अपने पेट के चर्बी को कम कर सकते हैं। जानें कौन से फूड आइटम इसमें आपकी मदद करेंगे।

9 Food Tips for Tummy Fat, Best Food Tips for Tummy Fat, 9 Common Foods Tips for Tummy Fat, Tummy Fat 9 Tips, पेट की चर्बी को दूर करने के 9 असरदार नुस्खे, पेट की चर्बी दूर करें 9 तरह की चीजें, 9 तरह की चीजों से अब दूर करें पेट की चर्बी
9 Food Tips for Tummy Fat  |  तस्वीर साभार: Getty Images
मुख्य बातें
  • टमाटर वजन कम करने में मदद करता है
  • पेट से चर्बी को कम करना बहुत जरूरी है
  • ऑल‍िव ऑयल में खाना पकाना वजन कम करने में मदद करेगा

पेट की चर्बी एक कॉमन बीमारी है। पेट की चर्बी होने के कारण न केवल हम बीमारियों से ग्रसित होते हैं बल्कि बहुत सारे खूबसूरत कपड़े भी हम नहीं पहन पाते हैं। ऐसे में आज हम आपके सामने ऐसे 9 साधारण चीजों का जिक्र करने वाले हैं, जिसका इस्तेमाल कर आप बिना व्यायाम किए पेट की चर्बी को दूर करने के साथ-साथ अपने पाचन शक्ति को भी मजबूत बना सकते हैं। तो आइए जाने वह 9 कौन सी चीजें हैं, जिससे आपकी पेट की चर्बी बिल्कुल हो जाएगी दूर।

1. टमाटर

टमाटर चर्बी जैसी परेशानियों को दूर करने के लिए बहुत अच्छा खाद्य पदार्थ माना जाता है। यह न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारी चर्बी को कम करने में मदद करता है। टमाटर शरीर में पानी की कमी को भी दूर करने में भी मदद करता है। यह हमारे पाचन शक्ति को मजबूत करने में बहुत हद तक मदद करता है।

2. तरबूज

तरबूज में कैलोरी कम करने की क्षमता काफी पाई जाती है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए हमारे शरीर में पानी की मात्रा काफी होनी चाहिए। ऐसे में तरबूज में 91% पानी की मात्रा होने से यह हमारे पेट की चर्बी को कम करने में बहुत हद तक मदद करता है।

3. पपीता

पपीता पाचन शक्ति पर को बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा फल माना जाता है। इसमें मौजूद एंजाइम भोजन में मौजूद चर्बी को तेजी से कम करने के साथ शरीर के सूजन को भी कम करता है।

4. मशरूम

मशरूम हमें दिन भर के स्नैकिंग से बचाता है, यानी वह हमारी भूख की क्षमता पर अंकुश लगाने का काम करता है। मशरूम में मौजूद फाइबर मल त्याग करने में भी मदद करता है।

5. ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल में खाना बनाएं। इसमें मौजूद ओलिक एसिड शरीर में अधिक वसा को नहीं बनने देता है। इसके अलावा ऑलिव ऑयल के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट हमारे रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

6. बादाम

बादाम में कैलोरी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। यह हमारे पेट के फैट के लिए कुछ खास योगदान नहीं करता है, लेकिन इसमें मौजूद विटामिन ई त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ में इसमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अधिक होने के कारण यह भूख लगने की क्षमता को कम करता है। जिस वजह से हम अधिक खाना नहीं खाते हैं और हमारे पेट में चर्बी नहीं जमती है। इसमें मौजूद फाइबर हमारे पाचन शक्ति को भी मजबूत बनाता है।

7. केला

केला के नाम पर ज्यादातर लोगों की राय होती है कि यह हमारे चर्बी को बढ़ाने में मदद करता है। जबकि केला में उच्च स्तर में पोटैशियम पाई जाती है, जो शरीर में पानी के की क्षमता को बनाएं रखता है। इसमें काफी मात्रा में फाइबर पाई जाती है, जो लंबे समय तक हमें संतुष्ट रखने में मदद करता है। यह हमारी फूड क्रेव‍िंग्‍स को भी कम करता है। 

8. सेब का सिरका

एप्पल साइडर सिरका डिटॉक्सिफाइंग गुणों के लिए जाना जाता है। यह पाचन को प्रभावित करने के साथ-साथ आंत में हानिकारक बैक्टीरिया को मारता है। यह पेट में पानी के प्रतिक्षमता को कम करने के साथ विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।

9. ओट्स

ओट्स हमारे दिन के लिए सबसे अच्छा खाना माना जाता है। यह दिनभर हमारे शरीर को ऊर्जा देते रहता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। जिससे यह आपके पेट के चर्बी को कभी नहीं बनने देता। इसमें कोलेस्ट्रॉल को कम करने की भी क्षमता भी होती है।

अगली खबर