Alia Bhatt Weight loss: सुबह से लेकर शाम तक ये चीजें खाती हैं आलिया भट्ट, करण जौहर की मदद से घटाया 20 किलो वजन

Alia Bhatt Weight loss: आलिया भट्ट की तरह अगर आप भी अपना वजन घटाना चाहते हैं और आलिया भट्ट जैसी बॉडी पाना चाहते हैं तो यह वेट लॉस टिप्स जरूर अपनाइए।

Alia Bhatt
Alia Bhatt  
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
  • फिल्म के लिए आलिया भट्ट ने 6 महीने में 20 किलो वजन घटाया था।
  • आलिया भट्ट को कई स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करने पड़े थे।

मुंबई. कई बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी फिट लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स के ट्रांसफॉर्मेशन की फोटोज देखकर फिट रहने की प्रेरणा मिलती होगी। इन फिट बॉलीवुड अभिनेत्रियों में आलिया भट्ट का भी नाम आता है। 

आलिया भट्ट ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट ने अपने फिल्म डायरेक्टर करण जौहर की मदद से 6 महीने में 20 किलो वजन घटाकर एक आकर्षक बॉडी बनाई थी। 

अपने वेट लॉस के दौरान आलिया भट्ट को कई स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करने पड़े थे, लेकिन ऐसा करके उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ था। आलिया भट्ट ने बताया कि एक समय ऐसा था जब वह सिर्फ चिकन और सब्जी खाया करती थीं। 

नाश्ता है बेहद जरूरी
आलिया भट्ट ने बताया कि वह जानी मानी न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवाकर से मिलीं जिसके बाद वह स्ट्रिक्ट डाइट लेना बंद कर दी हैं। अब उनका डाइट प्लान बहुत सीधा और सरल है। 

आलिया भट्ट यह मानती हैं कि सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी होता है। इसीलिए आलिया भट्ट अपने नाश्ते में ऐसी चीजें खाना पसंद करती हैं जो उनका पेट भरा रखे और उनके कैलोरी को भी नियंत्रित रखे।‌ अगर उन्हें भूख लगती है तो फिर वह मूंगफली या मखाना खाती हैं। 

खाने में एंटीऑक्सीडेंट
आलिया भट्ट अपने खाने में एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाना खाती हैं जिसमें अकाई बेरीज और पपीता शामिल रहता है। वह अपने दिन की शुरुआत हर्बल चाय या कॉफी से करती हैं जिसमें चीनी नहीं रहती है। उसके बाद वह पोहा या एग सैंडविच अपने नाश्ते में खाती हैं। 

आलिया भट्ट के डाइट प्लान के अनुसार वह थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ ना कुछ हेल्दी खाती रहती हैं। वह दिन में 6 से 7 बार हेल्थी चीजें खाती हैं। वह ऐसा इसीलिए करती हैं क्योंकि अगर वह अपनी शूटिंग में या किसी काम में व्यस्त हो गईं तो उनका खाना ना छूटे और उनका पेट भी भरा रहे। 

सिंपल रखती हैं खाना
आलिया भट्ट अपना रात का खाना बहुत ही सिंपल रखती हैं। वह रात में दाल चावल या दही चावल खाती हैं। यह खाना वेट लॉस में मदद करता है। आलिया भट्ट वर्कआउट के बाद ऐसे ड्रिंक पीना पसंद करती हैं जो उनको पोषक तत्व प्रदान कर सकें। 

आलिया भट्ट पिलेट्स और कार्डियो एक्सरसाइज करती हैं जिसके लिए उन्हें न्यूट्रिएंट्स और विटामिन की जरूरत पड़ती है। न्यूट्रिएंट्स और विटामिन की जरूरत पूरी करने के लिए वह नींबू पानी या नारियल पानी का सेवन करती हैं। 

अगली खबर