Benefits of Noni Juice: उम्र के असर को भी कम कर चेहरे पर निखार लाता है नोनी का जूस, जानें इसके और फायदे

Benefits of Noni juice : नोनी एक फल है और इसमें 150 से भी अधिक पौष्टिक तत्व होते हैं। एंटीऑक्सिडेंट के साथ ही इसमें इम्युनिटी बढ़ाने का अद्भुत गुण भी है। क्वारेंटाइन पीरियड में इसका प्रयोग बहुत फायदेमंद होगा।

health benefits of noni juice, नोनी जूस के स्वास्थ्य भरे फायदे
health benefits of noni juice, नोनी जूस के स्वास्थ्य भरे फायदे 
मुख्य बातें
  • इम्युनिटी बढ़ाने में नोनी का जूस बहुत काम आता है
  • पेट, गठिया और कैंसर जैसी बीमारी में नोनी फायदेमंद है
  • एंटीऑक्सिडेंट के साथ ही इसमें रक्त शोधकता का गुण भी है

आयुर्वेद में भी नोनी को कई रोगों के इलाज के लिए फायदेमंद माना गया है। पेट की तमाम समस्याओं को ठीक करने से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने और रक्त शोधक गुण भी इसमें पाए जाते हैं। गठिया और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों में भी इसका रस बहुत काम आता है। नोनी को लेकर हुए कई शोध में भी हुए हैं जिसमें ये माना गया है कि ये सूजन, गांठ और ट्यूमर तक के इलाज में बहुत काम करता है। यही नहीं पेट की कई समस्याएं जिनके कारण का पता नहीं चल पाता उसमें भी नोनी का रस बहुत काम आता है। तो आइए जानें कि नोनी का जूस किन-किन बीमारियों में फायदेमंद है।

जानें, नोनी जूस के अद्भुत स्वास्थ्य भरे फायदे

• नोनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इन दिनों जब कोरोना वायरस का खतरा बढ़ा हुआ तो आपको अपनी इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए इसके रस को जरूर पीना चाहिए। रोज सुबह दो चम्मच इसक रस एक गिलास पानी में मिला कर पी लें। रोज ऐसा करने से आपके अंदर इम्युन पावर भी बढ़ेगा और किसी रोग की संभावना भी नहीं रहेगी।

• अपच, गैस, या एसिडीटी के साथ अल्सर की समस्या हो तो आपको नोनी का जूस ही बचा सकता है। जिनकी पाचन शक्ति खराब है या खाना पचना नहीं उन्हें भी नोनी का जूस जरूर पीना चाहिए।

• नोनी के जूस में एंटीऑक्सिडेंट खूब होते हैं इसलिए ये कैंसर जैसी बीमारियो से भी बचाने में कारगर है। यदि कैंसर के मरीज को इसका जूस पिलाया जाए तो उसकी समस्या कम होती है वहीं कैंसर की संभावना भी खत्म होती है। इसलिए रोज सुबह इसके जूस का सेवन करना चाहिए।

• नोनी जूस के नियमित तौर पर यदि पीते रहा जाए तो ये उम्र को बढ़ाने में मददगार होती है। रक्त शोधकता के गुण से भरी नोनी उम्र के असर को भी कम करती है और चेहरे पर निखार लाती है।

• नोनी के जूस में ट्यूमर को खत्म करने का गुण होता है। साथ ही ये शरीर मे होने वाली गांठ या सूजन को भी खत्म कर देता है। गंभीर से गंभीर बीमारियों में नोनी का जूस बहुत काम आता है।

• नोनी जूस का नियमित यदि पीते रहा जाए तो ये लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में हेल्प करता है और इससे शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। इससे दिमाग तक ऑक्सीजन भरपूर मात्रा में मिलता है। इससे दिमाग भी सक्रिय होता है और सिरदर्द आदि की समस्या भी दूर होती है।

• जिन महिलाओं का गर्भ नहीं ठहरता या बच्चा नहीं हो रहा अथवा जिन पुरुषों के शुक्राणु कमजोर हों उन्हें नोनी का जूस जरूर पीना चाहिए।

• नोनी का जूस पीरियड से जुड़ी हर समस्या का हल कर देता है। ज्यादा ब्लीडिंग या समय पर पीरियड नहीं आने या गर्भाश्य से जुड़ी दिक्कतों में भी ये बहुत काम आती है।

नोनी का फल या जूस बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन इसे कभी भी अधिक मात्रा में नहीं लेना चाहिए। ज्यादा रस पीना नुकसान पहुंचा सकता है।

अगली खबर