Health Benefits of Poppy Seeds: त्वचा संबंधी समस्याओं से बचाता है खसखस, इंफेक्शन और पथरी को भी करता है दूर

हेल्थ
Updated Nov 16, 2019 | 07:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Benefits of Poppy Seeds: अगर आपके घर में खसखस नहीं है तो आप इसे आज ही ले आएं, क्योंकि खसखस केवल स्वाद बढ़ाने वाली चीज नहीं बल्कि ये कई बीमारियों की दवा भी है।

Khus Khus, benefits of Khus Khus
Khus Khus  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • खसखस एंटीऑक्सीडेंट से भरा होता है
  • खसखस किडनी में स्टोन बनने से रोकता है
  • स्किन मॉइश्चराइजर की तरह खसखस काम करता है

नई दिल्ली: खसखस सब्जियों और मिठाइयों का स्वाद बढ़ाने वाला होता है। हालांकि, बहुत से घरों में इसका प्रयोग कभी-कभी ही किया जाता है, लेकिन आपको पता है कि ये खसखस सेहत के साथ कई बीमारियों के इलाज में भी बहुत काम आता है।

कई आम बीमारियों के अलावा खसखस कई गंभीर बीमारियों में भी काम आता है। ये थायमिन, फोलेट और कैल्शियम, लोहा, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस और जस्ता सहित कई आवश्यक खनिजों से भरा होता है।

केक, बन्स या ब्रेड के स्वाद को बढ़ाने के अलावा खसखस ​​में खनिजों की अंतहीन पोषकता से भरा होता है। स्किन से लेकर पेट और स्वस्थ मन के लिए ये बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा ये एंटीऑक्सीडेंट से भी भरा होता है।  

बेहतर नींद और पेट दर्द से देता है राहत

खसखस तंत्रिका की थकावट को दूर करता है जिससे बेहतर नींद आती है। इसके लिए आप चाय में खसखस ​​के कुछ बीजों को मिला दें। इससे आपकी नींद भी बेहतर होगी और अनिद्रा से मुक्ति मिलेगी।

पेट दर्द में राहत देता है पेट दर्द के लिए खसखस प्राचीन समय से सबसे भरोसेमंद इलाज माना जाता है। दक्षिण एशियाई घरों में ये घरेलू उपचार में से एक है। खसखस के चूर्ण को शुद्ध घी या मक्खन के साथ खाने से पेट दर्द की समस्या दूर हो सकती है। इसमें मौजूद पैपावेरिन मांसपेशियों में ऐंठन को दूर करने का काम करता है। ये तत्व दर्दनिवारक दवाओं में भी होता है।

शुष्क त्वचा से बचाव  

खसखस में मॉश्चराइजिंग गुण होते हैं। प्राचीन काल से इसे त्वचा कि देखभाल और शुष्कता को दूर करने के लिए प्रयोग किया जाता था। इसके बीज फैटी एसिड से समृद्ध होते हैं और ये त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बनाता है और नमी को बनाए रखता है। खसखस खाना और इसके पेस्ट को चेहरे पर लगने से बेहतर परिणाम मिलेंगे।

मौसम बदलने पर सर्दी और खांसी होना आम बात है। लेकिन यदि आप खसखस खाते रहे तो ये समस्या नहीं होगी। आठ चम्मच नारियल के दूध में एक बड़ा चम्मच शहद और एक बड़ा चम्मच खसखस ​​मिलाएं और  सोते समय इसे पी लें। हर तरह की एलर्जी और इंफेक्शन आपसे रहेगा दूर।

बढ़ाता है प्रजनन क्षमता

खसखस ​​के तेल फैलोपियन ट्यूब को फ्लश करता है। इससे प्रजनन क्षमता को बढ़ावा मिलता है। यह तेल ट्यूब में किसी भी तरह की रुकावट को दूर करने और म्यूकस को हटाने में कारगर होता है। साथ ही इसमें लिग्नन्स भी होते हैं जो कामेच्छा और यौन इच्छाओं को बढ़ाने में मददगार होते हैं।

किडनी में स्टोन बनने की प्रवृति हो तो आपको खसखस का सेवन जरूर करना चाहिए। खसखस में ओक्सलेट्स पाया जाता है, जो शरीर में जमा अतिरिक्त कैल्शियम का अवशोषण कर लेता है, इससे गुर्दे में पथरी नहीं बन पाती।

तनाव दूर करने में कारगर  

खसखस एंटी ऑक्सीडेंट से भरा होता है और ये तनाव को बढ़ाने वाले कार्टिसोल हार्मोन्स को बढ़ने से रोकता है। इससे तनाव कम होता है और मन में उत्साह बना रहता है। इसलिए खसखस को किसी भी रूप में रोज जरूर खाएं।

यदि आपकी पाचन शक्ति कमजोर है तो आपको खसखस को रोज अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। खसखस खाने से अधिक प्यास लगना, बुखार और मासपेशियों की सूजन जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं।

अगली खबर