गर्मियों में अमृत समान है चने का सत्‍तू, गर्भवती मह‍िलाओं को देगा ये फायदा

हेल्थ
Updated Jun 05, 2018 | 17:45 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

चने का सत्‍तू गर्मियों में शरीर को ठंडक का एहसास कराने के अलावा लू से भी बचाता है। यह स्‍वादिष्‍ट होने के साथ साथ काफी पौष्‍टिक भी होता है। जिन लोगों को एसिडिटी या कब्‍ज की काफी शिकायत रहती है, उनके लिए सत्‍तू काफी लाभदायक है। 

 Sattu
Sattu  |  तस्वीर साभार: BCCL

नई दिल्‍ली: गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए हम बहुत सी चीजों का सेवन कर सकते हैं, जिसमें सत्तू सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। चने का सत्‍तू गर्मियों में शरीर को ठंडक का एहसास कराने के अलावा लू से भी बचाता है। यह स्‍वादिष्‍ट होने के साथ साथ काफी पौष्‍टिक भी होता है। इसमें ढेर सारा प्रोटीन, फाइबर और कार्ब पाया जाता है। 

चने के सत्‍तू को आप पानी में घोल कर या फिर पराठा, लिट्टी या लापसी आदि के रूप में बना कर खा सकते हैं। सत्‍तू तीन तरह के होते हैं- जौ, जौ-चने का सत्‍तू और चावल का सत्‍तू। जौ और चने का सत्‍तू मधुमेह रोगियों के लिए काफी ज्‍यादा फायदेमंद माना जाता है। वहीं चावल का बना सत्‍तू गर्मी में बेहद शीतलता प्रदान करता है। 

इसके सेवन से शरीर में एनर्जी रहती है। बढ़ते हुए बच्‍चों को रोजाना दो चम्‍मच सत्‍तू जरूर खिलाना चाहिये क्‍योंकि इससे उनकी मांंसपेशियों में ताकत आएगी और आगे चल कर वह मजबूत बनेंगे। अब आइये जानते हैं कि सत्‍तू के सेवन से शरीर को कौन कौन से लाभ मिलते हैं। 

Also read:  
सत्‍तू खाने से होते हैं ये स्‍वास्‍थ्‍य लाभ - 

1. गर्मियों में जब शरीर से पसीने के रूप में एनर्जी बाहर निकलती है तब सत्‍तू का सेवन हमें एनर्जी से भरता है। इसमें ढेर सो पौष्टिक गुण हमारे शरीर को हाइड्रेट करते हैं और एनर्जी देते हैं। 

2. सत्‍तू का सेवन हमें लू लगने से भी बचाता है। यदि आप बाहर खाली पेट जा रहे हैं तो कोशिश करें कि एक गिलास चने के सत्‍तू का शर्बत पी लें। इससे आपको शीतलता मिलेगी और लू भी नहीं लगेगी। 

Also read: मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए पुरुष करें इन 5 चीजों का सेवन, जरूर मिलेगा रिजल्‍ट 

3. जिन लोगों को एसिडिटी या कब्‍ज की काफी शिकायत रहती है, उनके लिए सत्‍तू काफी लाभदायक है। सत्‍तू में ढेर सारा फाइबर पाया जाता है जो पेट के लिए फायदेमंद होता है। 

4. अगर आप मोटापे से परेशान हैं और दिनभर भूख लगती है तो आपको सत्‍तू का सेवन करना चाहिये। इससे भूख भी कम लगेगी और प्रोटीन होने के नाते आपका पेट भी नहीं निकलेगा। 


5. इसमें सेवन से शरीर में आयरन की कमी भी दूर होती है। इसे पानी में मिला कर पीना चाहिये। चने के सत्‍तू में ढेर सारा आयरन पाया जाता है जो प्रेगनेंट महिलाओं के लिए अच्‍छा होता है। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर