Makhana ke Fayde: लंबे समय तक जवां दिखना चाहते हैं तो डायट में जरूर शामिल करें मखाना, जानें इसके अन्य फायदे

Makhane ke Fayde: मखाना में अन्य ड्राई फ्रूट की तुलना में अधिक मात्रा में प्रोटीन व आयरन पाया जाता है। इसे खाने के अनगिनत फायदे हैं।

makhane ke fayde
मखाने के फायदे 
मुख्य बातें
  • मखाना की गिनती ड्राई फ्रूट्स में की जाती है
  • इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन व विटामिन पाए जाते हैं
  • मखाना एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है

मखाना की गिनती ड्राई फ्रूट्स में की जाती है। सफेद रंग का छोटे आकार का ये गोलाकार ड्राई फ्रूट्स जितना खाने में स्वादिष्ट होता है उतने ही इसके फायदे भी हैं। स्नैक्स में काजू बादाम अखरोट के साथ-साथ लोग मखाना भी खाना पसंद करते हैं। इसे आम तौर पर व्रत में खाया जाता है। व्रत में एस घी में भून कर खाया जाता है इसके अलावा इसकी खीर भी बना कर खाई जाती है। इसमें अन्य ड्राई फ्रूट की तुलना में अधिक मात्रा में प्रोटीन व आयरन पाया जाता है। 

मखाना में पाया जाने वाला पोषक तत्व
मखाना में 76 प्रतिशत तक कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। इसमें फैट ना के बराबर यानि 0.1 प्रतिशत होता है। इसके अलावा 12.8 प्रतिशत नमी 1.4 मिलीग्राम आयरन। इन सबके अलावा इसमें कैल्शियम, और भरपूर मात्रा में विटामिन बी पाया जाता है। इतना ही नहीं यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है जो मानव शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है।

  1. बेहतर पाचन के लिए मखाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने से बच्चों का और बूढ़ों दोनों की पाचन शक्ति मजबूत होती है और वे कोई भी खाना आसानी पचा सकते हैं। 
  2. मखाने में स्टार्च और प्रोटीन पाए जाते हैं जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।
  3. अगर आपको जोड़ों में दर्द की शिकायत है तो आपको अपने डायट में मखाने को शामिल करना चाहिए। इसमें गठिया जैसे रोगों को नष्ट करने का गुण होता है।
  4. अगर आप चाहते हैं कि आप लंबे समय तक जवां रहें आपके चेहरे पर त्वचा पर झुर्रियां ना पड़े तो आपका मखाना खाने की आदत डालनी चाहिए। इसे एंटी एजिंग डायट के तौर पर भी जाना जाता है।
  5. एक से तीन ग्राम मखाने को गर्म पानी के साथ सेवन किया जाए तो पेशाब से संबंधित सारे रोग दूर हो जाते हैं। यह हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी से भी राहत दिलाता है।
  6. यह वजन घटाने में भी मददगार होता है। इसमें एथेनॉल नामक एक तत्व पाया जाता है जो मोटापा संबंधी सबी विकारों को दूर करने में मददगार होता है।
  7. यह ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें पाया जाने वाला एल्केलाइड हाइपरटेंशन को कंट्रोल करता है। बता दें कि हापरटेंशन के कारण ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या पैदा होती है।
  8. यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसका नियमित सेवन करने से शरीर में इंसुलिन की मात्रा संतुलित रहती है और डायबिटीज का खतरा कम होता है।
  9. यह दिल की बीमारी में भी फायदेमंद होता है।
  10. अगर आपको कब्ज की शिकायत है तो आपको मखाना अपने डायट में जरूर शामिल करना चाहिए, इसे भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो भोजन को आसानी से पचाता है जिससे कब्ज की समस्या खत्म हो जाती है।
  11. गर्भावस्था में मखाने का सेवन अमृत की तरह होता है। गर्भावस्था के दौरान एक महिला को कई सारे पोषक तत्वों की जरूरत होती है और मखाना इन सारी जरूरतों को पूरा करता है।
  12. मखाने के नियमित सेवन सेनींद ना आने की समस्या से भी निजात मिलता है। इससे अनिद्रा व बेचैनी जैसी समस्या का निपटारा होता है।
  13. यह डायरिया और लूज मोशन का भी बढ़िया इलाज है।  
अगली खबर