Benefits of Soya Milk: सोया मिल्‍क के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, हड्डियों को देता है मजबूती

Benefits of Soya Milk ( Soya milk ke fayde): सोया मिल्‍क के फायदे आपको वाकई हैरान कर देंगे। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाते हैं।

Soya Milk
Soya Milk 
मुख्य बातें
  • सोया मिल्‍क में शहद मिलाकर पीने से वजन तेजी से कम होता है।
  • सोया मिल्‍क में विटामिन बी12 की भरपूर मात्रा होती है!
  • सोया मिल्क में शहद मिलाकर पीना हड्डियों के लिए भी अच्छा होता है।

Benefits of Soya Milk ( Soya milk ke fayde): अक्‍सर आपने सुना होगा सोया मिल्‍क। आखिर क्‍या होता है है सोया मिल्‍क और क्‍या हैं इसके फायदे? अगर गौर करेंगे तो सोया मिल्‍क के फायदे आपको वाकई हैरान कर देंगे। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाते हैं। सोया मिल्क में सोडियम, पोटाशियम, फासफोरस, मैग्रीशियम, आयरन और विटामिन बी12 जैसे खनिज तत्व शामिल है। 

क्‍या होता है सोया मिल्‍क (What is Soya Milk)
सोयाबीन को अच्छी तरह पीसकर दूध में मिलाकर सोया मिल्क तैयार किया जाता है जो सामान्‍य दूध से अधिक फायदेमंद होता है। अलग अलग प्रकार से इसका इस्‍तेमाल भिन्‍न-भिन्‍न चीजों में मदद करता है। आज हम आपको सोया मिल्‍क के अलग अलग फायदे गिनाएंगे। 

वजन कम करता है सोया मिल्‍क 
सोया मिल्‍क में शहद मिलाकर पीने से वजन तेजी से कम होता है। इसमें शाहद डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं और गुनगुना करके पीएं। सोया मिल्क पीने से चर्बी तेजी से घटती है। 

कमजोरी दूर करता है 
सोया मिल्‍क में विटामिन बी12 की भरपूर मात्रा होती है जिसके सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होती है। नाश्ते में सोया मिल्‍क पीने से पूरे दिन ऊर्जा भी बनी रहती है।

हड्डियों को करता है मजबूत
सोया मिल्क में शहद मिलाकर पीना हड्डियों के लिए भी अच्छा होता है। कैल्शियम, विटामिन डी और आयरन से भरपूर इस ड्रिंक का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

एनीमिया से बचाता है 
आयरन से भरपूर होने के कारण इसका सेवन शरीर में एनीमिया से बचाने में भी कारगर हो सकता है। दिल की बीमारियों से बचने के लिए भी सोया मिल्‍क का सेवन फायदेमंद हो सकता है। 

कम होती है कैलोरी 
सोया मिल्क में कौलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और यह प्रोटीन से भरपूर होता है। रेग्‍युलर एक्‍सरसाइज करने वाले लोग इसका सेवन प्रोटीन के लिए कर सकते हैं। 

ऑस्टियोपोरोसिस से बचाता है
सोया मिल्क में शहद की मौजूदगी से इसमें आइसोफ्लेवोंस भी भरपूर मात्रा में होता है। इसका रोज सेवन ऑस्टियोपोरोसिस से बचाने में भी मदद करता है। 

अगली खबर