रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों सहित इन चीजों से रहें सावधान, बिगड़ सकती है सेहत

हेल्थ
Updated Aug 14, 2019 | 08:01 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

राखी पर सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी होगा क्योंकि त्योहार नजदीक आते ही बाजार में मिलावट का दौर शुरू हो जाता है। इसलिए त्योहार पर कम से कम पांच चीजों को बिलकुल दूरी बना लें।

Adulterated food
Adulterated food 
मुख्य बातें
  • मावा में मिलता है डिर्टेजेंट जो आंतों को करता है खराब
  • हानिकार रंगों से बनती हैं मिठाई, इसलिए रंगहीन मिठाई चुनें
  • बेसन, आटा या सूजी कि मिठाइयों का प्रयोग करें

उत्साह और प्यार के बीच त्योहार में सेहत ही सबसे ज्यादा नजरअंदाज होती है। जबकि त्योहारों पर सबसे ज्यादा मिलावट उन्हीं चीजों में होती हैं जिसकी मांग उस वक्त ज्यादा होती है। यानी मिठाई, नमकीन, मावे, तेल-घी आदि। इसलिए इन चीजों से खुद को ही नहीं बल्कि अपनों को भी दूर रखें।

जब आप बाजार से कुछ खरीदने जाएं तो इस बात कि तस्दीक जरूर कर लें कि वह सामान अच्छी क्वालिटी का हो। इतना ही नहीं कोशिश करें कि आप ऐसी मिठाईयां लें जिनमें मिलावट की संभावना कम हो। या आप खुद घर में मिठाईयां बना लें।

त्योहार में होती है ऐसे मिलावट
त्योहार में मिलावट कई तरह से होती है। पहला घी या तेल बेहद ही खराब क्वालिटी का यूज किया जाता है। दूसरे मिठाइयों में हानिकारक रंग या खराब मैदे, दूध या चीनी का प्रयोग होना। साथ ही नकली मावा या नमकीन में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जाता है। रक्षाबंधन पर आपको इन चीजों से दूर रहने की जरूरत होगी। तो आइए जानें वो क्या चीजें हैं।

Rakhi Recipes

1. मिठाइयां : मिठाइयों के बिना तो राक्षाबंधन अधूरा होता है, लेकिन यही वो चीज है जिसमें सबसे ज्यादा मिलावट की जाती है। नकली मावा, हानिकारक रंग आदि डाल कर मिठाइयां बनाई जाती है, इसलिए ऐसी मिठाई आपके हाजमे को ही नहीं खराब करतीं बल्कि ये फूड प्वाइजनिंग और कैंसर तक होने का खतरा होता है। इसलिए कोशिश करें कि आप इन चीजें से आपको दूर रहना होगा। कोशिश करें कि आप ऐसी मिठाई लें जिसमें मावा या रंग का प्रयोग न हो। जैसे बेसन के लड्डू, सूजी-आटे या ड्राई फ्रूट्स चिक्की आदि। आप चाहें तो खुद घर पर कुछ मिठाइयां बना लें। जैसे नारियल के लड्डू या मैसूर पाक। ये आसानी से बन भी जाते हैं औश्र स्वादिष्ट भी होते हैं।

2. मावा - घर पर मावा लाकर बनाने से बेहतर होगा कि आप मावा घर में बना कर उसकी मिठाई बनाएं। बाजार में मिलने वाला मावा कई बार नकली चीजों से बनता है तो कई बार इसमें सोखते कागज को मिला दिया जाता है। ये सारी चीजें आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक होती हैं। कई बार मावा में कास्टिक सोडा तक मिला दिया जाता है जिससे आंतों से लेकर पाचन तंत्र और अन्य अंगों पर भी हानिकारक प्रभाव पड़ता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Jahal Organic Products (@jahal_organic) on

3. नकली घी - बाजार के घी से आप बिलकुल दूरी बना लें क्योंकि इसमें सबसे ज्यादा मिलावाट होती है। आप कोशिश करें कि खुद घर में घी बनाएं और इनसे आप पकवान बनाएं। बाजार से घी लेना आपके स्वास्थ्य के लिए खतरा हो सकता है। यदि आपके पास घी नहीं तो आप मक्खन खरीद कर उससे घी बनाएं। घी बनाने में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया जाता है और ये सेहत के लिए बेहद हानिकारक होता है।

4. नमकीन- कई बार तले तेल में चीजों को तलना या घटिया प्रकार के तेल में नमकीन तलना त्योहारों में खूब होता है। इसलिए कोशिश करें कि बाजार की नमकीन, मठरी या नमकीन पारे से दूरी बनाएं और इसे घर में बनाएं। बाजार की ये मिलावटी नमकीन कई बार खराब हो चुके बेसन या मैदे से भी बना दी जाती हैं जिससे उल्टी-दस्त या फूड प्वाइजनिंग तक हो सकती है।

तो रक्षाबंधन पर आप खुद मिठाई या नमकीन बनाएं और अपने भाई को खिलाएं। ये प्रेम भी बढ़ाएगा और स्वास्थ्य भी बनाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से। 

अगली खबर