Benefits of Dry Dates: छुहारे खाने के हैं बेशुमार फायदे, बीपी से लेकर डायबिटीज को करता है दूर

Benefits of Dry Dates in hindi: छुहारे (Dry Dates) के तासीर गर्म होती है और इसे सर्दियों में खाना बहुत ही फायदेमंद (Benefits)होता है। दो से तीन छुहारे खाने भर से सिर से लेकर पांव तक स्वस्थ बना रहता है।

Dry Dates
Dry Dates 
मुख्य बातें
  • छुहारा खाने से शरीर को अंदर से मजबूती मिलती है।
  • छुहारा खाना एनिमिया की दिक्कत दूर कर देता है।
  • कब्ज में छुहारे को गर्म पानी के साथ खाना चाहिए।

Dry Dates Benefits: फाइबर, आयरन, कैल्शियम, जिंक और मैग्नीशियम सेभरपूर छुहारा, हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाला होता है। साथ ही ये दिल और कैंसर जैसी बीमारियों में भी बहुत काम आता है। सुबह-शाम यदि दो से तीन छुहारे खा लिया जाए तो ये शरीर को अंदर से मजबूत बना देता है और पाचन में भी मददगार होता है।

एनिमिया में छुहारा बहुत फायदेमंद होता है। छुहारा और खजूर एक ही पेड़ की फसल होते हैं। शायद ये बात कम लोग ही जानते हैं। खजूर के सूखने पर छुहाड़ा बनता है। दोनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। शरीर की ज्यादातर समस्या में छुहारा बड़े काम का होता है। तो आइए, जानें छुहारे के अनूठे फायदे।

ठंड में पीरियड्स की दिक्कत बढ़ जाती है। पीरियड में देरी होना, खुल कर न आना या ज्यादा ब्लीडिंग होने पर छुहारा रोज खाना चाहिए।  छुहारे खाने से पीरियड भी खुलकर आता है। साथ ही ये कमर दर्द में भी लाभप्रद होता है। 

लो बीपी में भी फायदेमंद 
जिन लोगों को लो बीपी की समस्या हो उन्हें रोज 4 छुहारा गर्म पानी में भिगो कर उसका बीज निकाल लें। गाय के दूध में छुहारे डाल कर उबाल लें और इसे चबा-चबा कर खाएं। सुबह-शाम ऐसा करने से लो बीपी की समस्या दूर हो जाएगी। 

छोटे बच्चे या बूढ़े लोग जो बिस्तर पर पेशाब कर देते हैं उन्हें छुहारा खिलाना चाहिए। बुढ़ापे में पेशाब बार-बार आना और ब्लैडर कमजोर होने की समस्या पर दो छुहारा सुबह-शाम दूध के साथ खाना चाहिए। 

दांतों का गलना 
छुहारे में भरपूर कैल्शियम होता है और ये दांतों के गलने वाली समस्या में बहुत कारगर होता है। दांत यदि कमजोर हो रहे या गल रहे हो तो दूध में छुहारा डाल खाना बहुत लाभ देगा। इसके अलावा यदि आपको कब्ज की समस्या रहती हो तो आपको सुबह और शाम रोज तीन छुहारे गर्म पानी के साथ लेना चाहिए। 

डायबिटीज में छुहारा खाना शरीर की कमजोरी को दूर कर देता है। छुहारा पोषकता से भरा होता है और इसमें फाइबर भी होता है। इसलिए इसे खाने से ब्लड शुगर तुरंत नहीं घुलता।छुहारा तीन या चार से अधिक नहीं खाना चाहिए। सुबह शाम केवल दो-दो छुहारा खाना फायदेमंद होगा।  

अगली खबर