Chyawanprash Benefits: ठंड में जरूर खाना चाहिए च्यवनप्राश, जानें इसके 10 फायदे

हेल्थ
Updated Dec 31, 2019 | 08:34 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Chyawanprash ke fayde in hindi: च्यवनप्राश एक स्वादिष्ट पौष्टिक जैम की तरह होता है जो आयुर्वेदिक गुणों से भरा होता है। यही कारण है कि ठंड में इसके खाना बेहद फायदेमंद होता है। 

 Chyawanprash Benefits
Chyawanprash Benefits 
मुख्य बातें
  • इम्युनिटी को बढ़ाने में च्यवनप्राश कारगर है
  • च्यवनप्राश ठंड में शरीर को अंदर से गर्म रखता है
  • च्यवनप्राश एंटी ऑक्सिडेंट का पावर हाउस होता है

आयुर्वेदिक चीजों से बना च्यवनप्राश  स्वादिष्ट होने के साथ ही शरीर को अंदर से मजबूत बनाने का काम करता है। विटामिन और मिनिरल्स से भरा च्यवनप्राश एंटीऑक्सिडेंट का खजाना होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ इसमें पाएं जाने वाले आयुर्वेदिंक औषधियां शरीर को डिटॉक्स भी करती हैं। इससे शरीर के विषैले तत्व बाहर होते हैं और ब्लड में मौजूद अशुद्धियां भी दूर होती हैं।

आयुर्वेदिक ओषधियां ठंड में शरीर को गर्म रखती हैं इससे ठंड में होने वाली आम समस्याओं से आप बचे रह सकते हैं। खास बात ये है च्यवनप्राश जिन भी चीजों से मिलकर बनता है उन सारी ही चिजों का अपना ही आयुर्वेदिक महत्व होता है। यही कारण है कि च्यवनप्राश केवल एक चम्मच खाने भर से ही आपके शरीर को इतनी ऊर्जा और शक्ति मिलती है कि आप रोग से आसानी से लड़ लेते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Elizabeth (@thebalanceddosha) on

जानें च्यवनप्राश खाने के यह 10 फायदे 

1 . गर्माहट पैदा करता है
सर्दी में रोज सुबह यदि आप च्यवनप्राश का सेवन करें और साथ में गुनगुना दूध पीएं तो आपका शरीर ठंड से आसानी से मुकाबला कर सकेगा।  च्यवनप्राश शरीर को गर्माहाट देता है। इसे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी। 

2. सर्दी, खांसी, फ्लू और कफ में फायदेमंद
ठंड की आम बीमारियों में सर्दी, खांसी, फ्लू और कफ हैं। इन सब से आप आसाने से बचे रहे सकते हैं यदि अपने दैनिक आहार में च्यवनप्राश को भी शामिल कर लें। सुबह और शाम च्यवनप्राश खाना आपको ठंड की कई समस्याओं से बचा सकता है। 

3. पाचन शक्ति बढ़ाता है
च्यवनप्राश में कई ऐसे आयुर्वेदिक तत्व होते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूती देते हैं। 

4. संक्रमण से बचाता है
आंवला और अन्य जड़ी बूटियों से बना च्यवनप्राश कई तरह के संक्रमण और एलर्जी बचाता है। विटामिन सी इसमें बहुत होता है और यही कारण है कि इसे खाने से कई तरह के संक्रमण से बचाता है। विटामिन और मिनरल्स क्रियाशीलता बढ़ाता है और सेक्स पावर में भी इजाफा करता है।

5. सफेद बाल होना रुकेगा
च्यवनप्राश खाने से आपके बाल यदि सफेद होने लगे हैं तो आपको च्यवनप्राश का सेवन जरूर करना चाहिए। रोज इसे खाने से आपके बाल काले होने शुरू हो जांएगे। 

6. हीमोग्लोबिन बढ़ाता है
सर्दी में खांसी ही नहीं च्यवनप्राश  हीमोग्लोबिन की समस्या को भी दूर करता है। जिन लोगों का हीमोग्लोबिन कम रहता हो या थैलेसिमिया ट्रेट के पेशंट हो उन्हें च्यवनप्राश  रोज खाना चाहिए। 

7. पीरियड् की समस्याएं दूर होंगी 
अगर आपको परियड्स से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या हो तो आपको च्यवनप्राश  जरूर खाना चाहिए। ये महिलाओं के लिए अमृत से कम नहीं है। 

8. एकाग्रता बढ़ाता है और रक्तचाप होता है कम
च्यवनप्राश खाने से दिमाग की सक्रियता और एकाग्रता बढ़ती है। इससे मानसिक तनाव भी कम होता है। इससे रक्तचाप भी कम होता है। च्यवनप्राश शरीर के आंतरिक अंगों की सफाई करता है। 

याद रखें च्यवनप्राश कभी ज्यादा न खाएं, क्योंकि इससे आपको एसिडीटी या पेट खराब होने की समस्या हो सकती है। गर्मी में इसका सेवन करने से बचें।


 

अगली खबर