स्‍वाद‍िष्‍ट संतरा बन सकता है आपकी सेहत के ल‍िए खतरा, ज्‍यादा खाने के ये होंगे नुकसान

संतरा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जो कई बीमारियों से निजात दिलाता है और तमाम बीमारियों से दूर रखता है लेकिन अत्यधिक मात्रा में संतरे का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध होता है।

Benefits and disadvantages of orange :
अधिक मात्रा में संतरे सेवन से पेट संबंधी बीमारियां हो सकती है  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • एक दिन में 3 से अधिक संतरा नहीं खाना चाहिए
  • अधिक मात्रा में संतरा खाने से होता है ब्लड शुगर लेवल में बढ़ोतरी
  • अधिक मात्रा में संतरे सेवन से पेट संबंधी बीमारियां हो सकती है

नई दिल्ली:  अपने खट्टे मीठे स्वाद और विटामिन सी से भरपूर होने के कारण संतरा सबका पसंदीदा फल है। संतरे में विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी वायरल अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है। जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे खाने से कई बीमारियों से निजात पाया जा सकता है।

यह आपको कई बीमारियों से दूर भी रखता है लेकिन संतरे खाने को लेकर आपको खास सावधानियां भी बरतनी चाहिए। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जिनकी अत्यधिक मात्रा आपको कई गंभीर बीमारियों के चपेट में ला सकती है। इसलिए हमें एक दिन सीमित मात्रा में संतरे का सेवन करना चाहिए। तो आइए ऐसे में जानते हैं हमें एक दिन में कितने संतरे का सेवन करना चाहिए और अधिक मात्रा में संतरे का सेवन करने से स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव।

एक दिन में ना खाएं अत्यधिक संतरा

संतरा विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी वायरल का भंडार होता है। लेकिन अत्यधिक मात्रा में इसका सेवन स्वासथ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। एक दिन में औसतन दो से तीन संतरे का सेवन आपके सेहत के लिए लाभकारी होता है जो आपको कई बीमारियों से निजात दिलाता है और कई बीमारियों से दूर रखता है। इसलिए हमें एक दिन में दो, तीन से अधिक संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए।

पाचनतंत्र को करता है प्रभावित

खाने के बाद संतरे का सेवन जहां भोजन को पचाने में सहायक होता है।  खाने से पहले संतरे का सेवन भूख को बढ़ाने में मदद करता है। संतरे में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जिसका अत्यधिक मात्रा में सेवन आपके पाचनतंत्र पर बुरा प्रभाव डालता है। जिससे आप पेट दर्द, दस्त, गैस आदि समस्याओं से ग्रस्त हो सकते हैं।

ब्लड शुगर लेवल में करता है वृद्धि

संतरा सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह हमारे चेहरे की खूबसूरती को निखारने के साथ चेहरे पर मौजूद सफेद, काले धब्बों को दूर करता है। लेकिन एक दिन में दो, तीन से अधिक संतरे का सेवन आपके ब्लड शुगर लेवल में तेजी से वृद्धि करता है। इसलिए ब्लड शुगर से ग्रस्त मरीजों को अत्यधिक मात्रा में संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए।

दांतो के लिए हो सकता है नुकसानदेह

आपको बता दें संतरा अम्लीय होता है, जो आपके दांतो के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए अत्यधिक मात्रा में संतरे का सेवन करने से आपको बचना चाहिए।

हड्डी से संबंधित बीमारी का खतरा

संतरा विटामिन सी और कैल्शियम से भरपूर होता है। यह शरीर में मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरी है, लेकिन इसकी भी एक सीमित मात्रा हमारे शरीर के लिए आवश्यक होती है। इसलिए अत्यधिक मात्रा में विटामिन सी और कैल्शियम का सेवन करने से आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती है। जिससे आपको जोड़ो में दर्द, घुटने में दर्द, और हड्डियों में दर्द का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए एक दिन में सीमित मात्रा में संतरे का सेवन करना चाहिए।

अगली खबर