Foods For Healthy Liver: लीवर को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये पांच फूड और रखे खुद को स्वस्थ

Foods For Healthy Liver:स्वस्थ रहने के लिए हमारे शरीर मैं लीवर का स्वस्थ रहना भी बहुत जरूरी है। लीवर के स्वस्थ रहने से हमारा शरीर किसी भी तरह के खाना को आसानी से पचा सकता है।

 हेल्दी फूड रेसिपी
हेल्दी फूड रेसिपी  |  तस्वीर साभार: BCCL

 Foods For Healthy Liver: स्वस्थ रहने के लिए लीवर का स्वस्थ रहना बहुत ही जरूरी होता है। लीवर हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। हम अपने लीवर को घरेलू तरीके से भी स्वस्थ रख सकते है। लीवर के स्वस्थ रहने से हमारे शरीर में पाचन शक्ति भी मजबूत रहती है, जिससे हमें लीवर संबंधित कोई भी बीमारी होने का कम खतरा रहता है। आज हम आपके लिए लाए हैं एक आसान विधि जिसकी मदद से आप अपने लीवर को रख सकते हैं स्वस्थ।

चुकंदर का उपयोग- चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बहुत पाई जाती है जो हमारे शरीर से वसा कम करने में बहुत मदद करता है। इसके कम होने की वजह से हमें लीवर संबंधित कोई भी बीमारी होने का कम खतरा रहता है और हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। चुकंदर का उपयोग हम सलाद के रूप में खा कर कर सकते हैं।

बादाम का उपयोग- बादाम हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ये हमारे लिवर को स्वस्थ रखने में बहुत ही मदद करता है, क्योंकि बदाम में विटामिन-ई की मात्रा बहुत पाई जाती है। जो हमारे शरीर से वसा को कम करने में मदद करता है। इसका उपयोग हम नाश्ते में खाकर कर सकते है।

पालक का उपयोग- पालक आंखों के साथ-साथ हमारे लीवर के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। पालक में विटामिन-ए के साथ -साथ ग्लूटेथिओन नामक एंटीऑक्सीडेंट काफी पाई जाती है, जो हमारे लीवर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। जिससे हमारा लीवर स्वस्थ रहता है।

अनाज उत्पादक चीजें- इसमें मल्टीग्रेन ब्रेड, ब्राउन ब्रेड, दलिया जैसी चीजें शामिल हैं। इन सब में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है, जो हमारे शरीर में चीनी की मात्रा को कम करने में मदद करता है। इनसे कब्ज की शिकायत भी नहीं रहती है, जिससे हमारे शरीर में खाना पचने की समस्या नहीं होती है।

अन्य मिश्रित चीजें- इनमें ऐसी चीजें हैं जो हमारे लिवर को स्वस्थ रखती है जैसे अखरोट, गाजर, ब्रोकली, टमाटर इत्यादि हैं, जिन्हें खाने से हमारा लीवर स्वस्थ रहता है, और हमें कोई भी पाचन शक्ति संबंधित बीमारी होने का कम खतरा होता है। इसलिए हम सभी के लिए आवश्यक है, कि हम अपने शरीर को ज्यादा से ज्यादा आराम दे। नमक का सेवन कम करें, तथा नियमित रूप से अधिक पानी पिए।

अगली खबर