किशमिश खाने से तेज होगा दिमाग, कैंसर समेत इन समस्याओं से दिलाता है छुटकारा

हेल्थ
Updated Nov 09, 2019 | 07:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

किशमिश (Raisins) ऐसी चीज है जो न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाती है बल्कि तेज दिमाग (sharp brain), एनिमिया (anemia)और कैंसर (cancer) जैसी कई बीमारियों से भी बचाती है। जानिए इसके फायदे।

Rasins
Rasins 
मुख्य बातें
  • किशमिश कब्ज को दूर करता है।
  • आंखों की रोशनी बढ़ाने में किशमिश है मददगार।
  • पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए खाएं किशमिश।

नई दिल्ली. सूखे मेवे में किशमिश शायद ही किसी को न पसंद हो। सूखे हुए अंगूरों से बनी खट्टी-मीठी किशमिश को अगर आप केवल स्वाद के लिए ही जानते हैं तो आपको अपनी सोच बदलनी होगी, क्योंकि ये सेहत के लिए भी किसी दवा से कम नहीं। 

किशमिश में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। किशमिश में प्रोटीन , कार्बोहाइड्रेट , विटामिन बी 6 ,  विटामिन के , आयरन पोटेशियम, कैल्शियम , मेग्नेशियम, सेलेनियम  पाया जाता है। साथ ही ये प्राकृतिक शक्कर तथा फाइबर से भी भरी हुई है। 

किशमिश में पॉलीफेनोल्स, एंटीऑक्सीडेंट , फाइटो केमिकल्स , फ्लेवेनॉयड्स , एमिनो एसिड भी होते हैं और यही सब इसे औषधिय गुणों से भरते हैं।  किशमिश आयरन से भरपूर होती है और यही कारण है इसे खाने से एनिमिया दूर होता है। रोजाना कम से कम एक मुठ्ठी किशमिश खानी चाहिए। खास कर महिलाओं को इसे जरूर खाना चाहिए। 

कैंसर से बचाता है किशमिश
किशमिश फ्री रेडिकल से शरीर को बचाती है, इससे कैंसर कोशिकाओं का बढ़ना भी रुकता है और वह नष्ट भी होती हैं।  किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट्स भी खूब होता है इसलिए ये इम्युन भी बढ़ाती है। 

किशमिश में फाइबर खूब होता है, इसलिए ये पाचन शक्ति बढ़ता है और आंतों को साफ करने में भी मददगार है। कब्ज की शिकायत रहती हो तो रात भर भीगी किशमिश को सुबह जरूर खाना चाहिए। 

बढ़ाता है आंखों की रोशनी 
जिन लोगों की आंखों की रोशनी कमजोर है, उन लोगों को किशमिश खानी चाहिए। साथ ही ये शरीर की कमजोरी को भी दूर करती है। इसमें मौजूद विटामिन ए, बीटा कैरोटीन, ए-कैरोटीनॉइड और एंटीऑक्सीडेंट आंखों की मांशपेशियों की कमजोरी को खत्म करने में बहुत कारगर हैं। 

किशमिश में प्राकृतिक शर्करा भी खूब होती है इसलिए ये शरीर ऊर्जावान भी बनाती है। ये वेट बढ़ाने और शक्ति प्रदान करने वाली होती है। बच्चों को किशमिश रोज खिलाना चाहिए क्योंकि ये दिमाग को तेज बनाता है और एक्टिव बनाए रखता है। इसमें भरपूर मात्रा में बोरान पाया जाता है जो दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

अगली खबर