रोज करें गायत्री मंत्र का जाप, होंगे इतने स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

हेल्थ
Updated Jan 04, 2018 | 20:10 IST | Medha Chawla

गायत्री मंत्र का लाभ सिर्फ धार्म‍िक दृष्‍ट‍ि तक ही सीमित नहीं है बल्‍क‍ि सेहत के लिए भी ये फायदेमंद है। जानें गायत्री मंत्र का जाप करने से सेहत को कितना फायदा होता है -

गायत्री मंत्र स्‍वास्‍थ्‍य के लिए लाभकारी है  |  तस्वीर साभार: BCCL

नई द‍िल्‍ली: गायत्री मंत्र को हिंदू धर्म में व‍िश‍िष्‍ट स्‍थान द‍िया गया है और तमाम अनुष्‍ठानों में इसका उच्‍चारण किया जाता है। हालांकि इससे आगे भी गायत्री मंत्र के फायदे और इसका जाप सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। 

गायत्री मंत्र का अगर नियमपूर्वक जाप किया जाए तो यह स्‍वास्‍थ्‍य के लिए कई लिहाज से लाभकारी रहता है। यहां जानें गायत्री मंत्र के जाप के फायदे - 

- गायत्री मंत्र का जाप दिमाग को शांत रखता है। दरअसल ॐ के साथ इस मंत्र का उचारण किया जाता है, जो दिमाग को सुकून देने वाली ध्वनि पैदा करता है। इससे एकाग्रता और सीखने की क्षमता भी बढ़ती है। 

Also Read: जरूर करें गायत्री मंत्र का जाप, जिंदगी में होंगे चमत्‍कार

- गायत्री मंत्र का जाप स्‍ट्रेस और डिप्रेशन को भी दूर करता है। अगर आपको लगातार कोई परेशानी महसूस होती है या आप बातों पर जरूरत से ज्‍यादा सोचते हैं तो मायत्री मंत्र का जाप करें। आपको लाभ होगा। 

Also Read: स्‍वस्‍थ रहने के लिए अपनाएं ये 4 आदतें, बदल जाएगी ज‍िंदगी

- गायत्री मंत्र का जाप करने से शरीर के अंगों पर भी असर पड़ता है और इनमें एनर्जी का प्रवाह होता है। साथ ही इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इसका जाप अंगों में कंपन लाता है जिससे नर्वस सिस्‍टम मजबूत होता है। 

- गायत्री मंत्र के उचारण से सांस भरने की क्रिया बेहतर होती है। रोजाना इस मंत्र का जाप करने से ऑक्‍सीजन का प्रवाह बढ़ता है और फेफड़ों की कार्यक्षमता भी बेहतर होती है। साथ ही सांस संबंधी रोग, जैसे कि दमा में भी इससे आराम मिलता है। 

Also Read: जानिए खाना खाने के बाद तुरंत पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?

Read: इन 8 तरीकों से खाएं सूरजमुखी के बीज, फायदे मिलेंगे हजार

- गायत्री मंत्र का जाप दिल को भी दुरुस्‍त रखता है। इसके नियमित उचारण से हृदय की गति पर फर्क पड़ता है, जिससे शरीर में रक्त प्रवाह तेज होता है और कई तरह की स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍याओं से बचाव होता है। 

- चूंकि गायत्री मंत्र का जाप ब्लड सर्कुलेशन अच्छा करता है, लिहाजा ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर करने में भी मदद करता है। इससे त्वचा में चमक आती है और त्वचा कई गुना निखार जाती है।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर