Ghee ke fayde: शरीर की इम्‍युन‍िटी बढ़ाने के साथ ठंडक देता है घी, जानें गर्मी के मौसम में घी खाने के 5 फायदे

आयुर्वेद में घी को शरीर के ल‍िए खासा फायदेमंद बताया गया है। ये जरूरी पोषण के साथ प‍ित्‍त को भी शांत करता है। गर्मी में खासतौर पर घी खाने की सलाह दी जाती है। जानें गर्म मौसम में घी खाने के बेम‍िसाल फायदे।

Top 5 Reasons Why Ghee is a Must in Summer Diet, Top 5 Reasons Why Ghee is a Must in Summer Diet in hindi, Top 5 Reasons Why Ghee is a Must in Summer Diet hindi Article, 5 Reasons Why Ghee is a Must in Summer Diet, गर्मी में घी खाने के 5 बेहतरीन फायदे, गर
गर्मी में घी खाने के 5 बेहतरीन फायदे 
मुख्य बातें
  • घी में ओमेगा 3 फैटी एस‍िड के साथ व‍िटाम‍िन ए और सी भी पाए जाते हैं
  • आयुर्वेद के अनुसार शरीर को ठंडक प्रदान करने वाला होता है घी
  • यदि आपको किसी प्रकार की हेल्‍थ प्रॉब्‍लम हो तो घी का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें

Why Ghee is a Must in Summer Diet: गर्मी के दिनों में घी का सेवन करने से शरीर ठंडा रहता है। घी हमारे इम्युनिटी को फिट रखने का काम करता है। एक्सपोर्ट के अनुसार घी में ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ए और सी की मात्रा काफी पाई जाती हैं। घी खाने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। क्या आपको पता है, कि गर्मी के दिनों में घी का सेवन करने से हमारे शरीर को क्या-क्या फायदे मिल सकते है, अगर नहीं तो, आइए जाने घी खाने के क्या-क्या फायदे होते है।

गर्मी में घी का सेवन करने के फायदे

1. हेल्‍दी फैट्स की अच्‍छी मात्रा 

एक्सपोर्ट के अनुसार हमारे शरीर के सही विकास के लिए वसा की पर्याप्त मात्रा होनी बेहद जरूरी होती है। वसा हमारे शरीर को पोषक तत्व और हार्मोन का उत्पादन करने में मदद करता हैं। यदि आप गर्मी के दिनों में इसका सेवन करें, तो आप तंदुरुस्त रह सकते है।

2. शरीर की नमी को बचाए 

गर्मी के दिनों में अक्सर हमारा शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। यदि आप गर्मी के दिनों में खाने में घी का इस्तेमाल करें, तो आपकी बॉडी हाइड्रेट होने से बच सकती है। इसका सेवन करने से त्वचा हमेशा कोमल और स्वस्थ बनी रह सकती हैं।

3. इम्यूनिटी बढ़ाने में करे मदद

खाना हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बेहतर या खराब करने में महत्वपूर्ण योगदान निभाता हैं। ऐसे में यदि आप गर्मी के दिनों में घी का सेवन करें, तो इसमें मौजूद ब्यूटिरिक एसिड और फैटी एसिड हमारे इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता हैं। आपको बता दें, कि घी में इसके अलावा विटामिन ए और विटामिन सी की मात्रा भी पाई जाती है, जो हमारे प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

4. पाचन में लाए सुधार

खाली पेट में घी का सेवन करने से पाचन में सुधार होता है। आपको बता दें, कि घी पित्त की समस्या को नियंत्रित करने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। आयुर्वेद के अनुसार शरीर के पाचन को मजबूत बनाने में घी फायदेमंद माना जाता है।

5. गर्मी के दिनों में शरीर को रखे ठंडा

विशेषज्ञों के अनुसार घी का सेवन करने से गर्मी के दिनों में घी का सेवन करने से दिमाग और शरीर ठंडा रहता हैं। एक्सपर्ट के अनुसार घी शरीर की नमी को बढ़ाता है। साथ ही ये त्‍वचा को नर्म और साफ रखता है। 

अगली खबर