7 द‍िन में मिल सकता दीपिका पादुकोण जैसा दमकता ग्‍लो, आजमाएं हल्‍दी का ये उपाय

हेल्थ
Updated Nov 22, 2018 | 17:42 IST | Archana Harmalkar- Patkar

Haldi Beauty Tips : ब्यूटी एक्सपर्ट त्‍वचा की दमक बढ़ाने के लिए रोजाना हल्दी का उपयोग करने की सलाह देते हैं। हल्दी और शहद मिलाकर लगाने से बहुत लाभ होता है। इससे त्वचा को नमी मिलती और ये टाइट भी होती है। 

turmeric
ब्‍यूटी न‍िखारे हल्‍दी  |  तस्वीर साभार: Thinkstock

मुंबई : भारतीय मसालों में हल्दी का उपयोग सबसे अधिक किया जाता है और ये सभी की रसोई में आसानी से उपलब्‍ध भी होती है। सब्‍जी और ग्रेवीज में हल्‍दी खूब डलती है। वैसे इसमें करक्यूमिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जिस वजह से ये ब्‍यूटी ट्रीटमेंट्स में बहुत यूज होती है। इसलिए ब्यूटी एक्सपर्ट रोजाना हल्दी का उपयोग करने की सलाह देते हैं। हल्दी और शहद मिलाकर लगाने से बहुत लाभ होता है। इससे त्वचा को नमी मिलती है और स्किन टाइट होने में मदद मिलती है।

हल्दी और शहद से ऐसे बढ़ाएं स्किन का ग्लो

  • आधे चम्मच हल्दी पाउडर और आधे चम्मच शहद को एक गिलास पानी में मिलाएं।
  • इस पानी को बर्फ ट्रे में रखें और इसे फ्रीजर में डाल दें। दो घंटों के बाद इसकी आइस क्यूब तैयार हो जाएगी। अपने हल्के हाथ से दो मिनट तक चेहरे पर घुमाएंं।
  • इससे स्किन का ग्लो बढ़ता है। स्किन सॉफ्ट होती है। 
  • इससे त्वचा के उपर की डेड स्किन दूर होती है। रंग निखरता है।
  • स्किन टाइट हो जाती है। 
  • इससे पिंपल्स ठीक हो जाते हैं। त्वचा के दाग दूर हो जाते हैं। 
  • रिंकल्स दूर होती हैं। 

Also Read: हैंडसम दिखने के लिए पुरुषों के लिए ये हैं खास टिप्स

शहद से निखरेगा रंग

  • शहद में नींबू का रस और दही मिलाकर लगाने से टैनिंग कम हो जाती है।
  • शहद में हल्दी और गुलाबजल लगाने से फेयरनेस बढ़ती है।
  • शहद, बेकिंग सोडा मिलाकर हाथ-पैर पर लगाने से डेड स्किन दूर होती है।
  • शहद मे दालचीनी का पाउडर मिक्स करने से पिंपल्स दूर हो जाते हैं। ।
  • शहद और नारियल तेल मिक्स करके लगाने से दाग दूर हो जाते हैं। 
  • आलू के पेस्ट में शहद मिक्स करके लगाने से ड्रायनेस कम होती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का ब्‍यूटी प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से। 

अगली खबर