तरबूज खाने के बेशुमार हैं फायदे, लेकिन इन बीमारियों में खाने से बचें

हेल्थ
Updated May 27, 2019 | 16:10 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

गर्मी का मौसम आते ही बाजार में लाल तरबूज देख कर हर किसी का मन ललचा जाता है। गर्मी में तरबूज खाने के बेशुमार फायदे हैं, लेकिन कुछ लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए, जानें किन्हें करना चाहए परहेज-

 Watermelon
Watermelon   |  तस्वीर साभार: Getty Images

तरबूज एक ऐसा फल है जिसमें पानी की मात्री काफी अधिक पाई जाती है। यही कारण है कि गर्मियों में इसे खाने से शरीर में सिर्फ पानी की कमी ही नहीं पूरी होती बल्कि शरीर खास कर पेट में ठंडक बनी रहती हैं। तरबूज खाना कई बीमारियों में भी बहुत फायदेमंद होता है।

तरबूज वेट लॉस के लिए भी बहुत कारगर है, लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि तरबूज कुछ बीमारियों में बिल्कुल नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे फायदे की बजाय नुकसान भी हैं। तरबूज खाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं और किन लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं तरबूज की खासियत साथ ही इसके क्या साइड इफेक्ट हैं-

स्टोन है तो जरूर खाएं तरबूज : जिन लोगों को किडनी में स्टोन है या स्टोन होने की प्रॉब्लम हो उन्हें तरबूज खूब खाना चाहिए। क्योंकि तरबूज में पानी की अधिकता होती है और ये किडनी को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। इसलिए इसे खाना फायदेमंद होगा।

वेट लॉस डाइट में करें शामिल : वेट लॉस डाइट में तरबूज को जरूर शामिल करना चाहिए। तरबूज में बहुत कम कैलोरी होती है लेकिन ये बहुत लंबे समय तक पेट को भरा फील करता है। 100 ग्राम तरबूज में केवल 30 ग्राम कैलोरी होती है। इसमें करीब 1 मिलीग्राम सोडियम, कार्बोहाइड्रेट 8 ग्राम, फ़ाइबर 0.4 ग्राम, शुगर,6 ग्राम, विटामिन ए 11 प्रतिशत, विटामिन सी 13 प्रतिशत, प्रोटीन  0.6 ग्राम पाया जाता है।

इम्यून मजबूत करता है और आंखों के लिए भी है फायदेमंद  : विटामिन सी और ए से भरा तरबजू इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाता है और आंखों के लिए भी बहुत अच्छा होता है।

दिमाग भी रखता है ठंडा : तरबूज की तासीर ठंडी मानी जाती है और इसे खाने से पटे ही नहीं दिमाग भी शांत रहता है। इसके बीज को पीस कर माथे पर लगाने से सिरदर्द भी सही करता है।

हाई बीपी वालों के लिए : हाई बीपी की जिनको समस्या हो उन्हें तरबूज जरूर खाना चाहिए। तरबूज में बहुत कम मात्रा में सोडियम होता है और ये ठंडा भी होता है।

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए तरबूज

  • तरबूज उन लोगों को बिलकुल नहीं खाना चाहिए जिन्हें अस्थमा या एलर्जी की दिक्कत हो। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है और ये सांस की नली में सूजन पैदा कर सकता है। साथ ही इससे छींक की समस्या भी बढ़ सकती है।
  • अगर आप चावल या दही खा रहे हैं तो आपको तरबूज से दूर रहना चाहिए। क्योंकि इसके बाद तरबूज खाना फायदे की जगह नुकसान कर देगा।
  • अगर आपका पेट खाली है  या सुबह उठकर आप तरबूज खाने की सोच रहे तो आदत बदल लें। खाली पेट तरबूज उल्टी या पेट की अन्य तकलीफों का कारण बन सकता है।
  • तरबूज खाने के बाद कभी भी तुरंत पानी न पीएं। तुरंत पानी पीने से उल्टी हो सकती है। अगर मुंह में मीठापन बना हो तो आप केवल कुल्ला करें।
  • रात के समय तरबूज नहीं खान चाहिए, क्योंकि ये कफ बढ़ा सकती है और इससे परेशानी बढ़ सकती है।

तरबूज खाना सेहतमंद होता है लेकिन अपनी परेशानी को देखते हुए उसे खाने का निर्णय लें, क्योंकि कुछ स्थितियों में तरबूज फायदेमंद नहीं होता।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर