5 प्राकृतिक तरीके जिनकी मदद से आपका पाचन तंत्र रहेगा स्वस्थ, हर चीज पचेगी फटाफट

एक स्वस्थ शरीर पाने के लिए हमारा पाचन तंत्र भी स्वस्थ होना चाहिए। अगर हमारा पाचन तंत्र स्वस्थ रहेगा तो हमारा शरीर कई बीमारियों के खिलाफ लड़ने में सक्षम बनेगा।

Home remedies for healthy digestive system, healthy digestive system tips, khana jaldi pachane ke tips, pachan tantra kaise acha rakhein, पाचन तंत्र के ट‍िप्‍स, पाचन शक्‍त‍ि बढ़ाने के ट‍िप्‍स
Home remedies for healthy digestive system  |  तस्वीर साभार: Getty Images
मुख्य बातें
  • खराब पाचन तंत्र के वजह से हो सकती हैं कई बीमारियां
  • कमजोर पाचन तंत्र क्रॉनिक हेल्थ पर डालता है प्रभाव
  • पाचन तंत्र को मजबूत बनाना है बेहद जरूरी

हम सब एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं और उसके लिए अपने दिनचर्या में कई बदलाव करते हैं। हम कई चीजों पर ध्यान देते हैं लेकिन एक चीज जो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है उसे ही भूल जाते हैं। एक स्वस्थ शरीर पाने के लिए हमें एक स्वस्थ पाचन तंत्र की जरूरत पड़ती है। इसी चीज को हम भूल जाते हैं और अपना समय बाकी की चीजों में बर्बाद करते रहते हैं। अगर कोई इंसान स्वस्थ शरीर पाना चाहता है तो उसे सबसे पहले अपने पाचन तंत्र को मजबूत करना पड़ेगा। 

अगर किसी इंसान का पाचन तंत्र स्वस्थ है तो वह कई बीमारियों से लड़ सकता है। जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर होता है उन्हें कॉन्स्टिपेशन, डायरिया, गैस, अस्थमा और बढ़ते वजन की तरह कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। अगर हम अपने कमजोर पाचन तंत्र पर ध्यान नहीं देंगे तो इससे हमारे क्रॉनिक हेल्थ पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा।

यहां जानिए आप अपने पाचन तंत्र को मजबूत कैसे बना सकते हैं (natural ways for Healthy digestive system)

1. खाने को अच्छी तरह से चबाएं

विज्ञान के अनुसार, खाना पचने की शुरुआत हमारे मुंह से ही हो जाती है। अगर हम अपने खाने को ढंग से चबा कर खाएंगे तो हमारे पाचन तंत्र को उसे पचाने में आसानी होगी।  इसीलिए हमें हमेशा अपना खाना अच्छे से चबा कर खाना चाहिए।

2. पानी ज्यादा पिएं

जिन लोगों के अंदर पाचन से आधारित बीमारियां होती हैं वह अक्सर डिहाइड्रेट्ड रहते हैं। स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए जरूरी होता है कि हम ज्यादा पानी पीएं। गर्मी के मौसम में आप नींबू पानी, नारियल पानी और फ्रूट जूस भी पी सकते हैं। शरीर को हाइड्रेटेड रखने में हर्बल ग्रीन टी भी मदद करते हैं। अगर आप हर्बल ग्रीन टी पीने के शौकीन हैं तो आपको अपने लिए एक अच्छा हर्बल ग्रीन टी जरूर चुनना चाहिए।

3. डिटॉक्स ड्रिंक करेगा मदद

आयुर्वेद के अनुसार, स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए एक डिटॉक्स ड्रिंक पीना बेहतरीन माना जाता है। अगर आप रोजाना एलोवेरा या आंवला जूस डिटॉक्स ड्रिंक के तौर पर सेवन करेंगे तो आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा।  

4. प्रोबायोटिक्स का करें सेवन

प्रोबायोटिक्स अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो हमारे आंतों के लिए बहुत लाभदायक माने जाते हैं। योगर्ट में यह बैक्टीरिया पाए जाते हैं इसीलिए आप अपने लंच के दौरान एक कटोरी योगर्ट खा सकते हैं।

5. फाइबर से भरपूर खाना खाएं

एक अच्छे पाचन तंत्र के लिए यह जरूरी होता है कि आप ऐसा खाना खाएं जिसमे फाइबर मौजूद हो। आप अपने डाइट में ओट्स, सब्जी, होल ग्रेन और फल जरूर ऐड करें।

अगली खबर