प्रियंका चोपड़ा की डाइट नहीं रूल है सख्त, केक-पेस्ट्री खा कर भी ऐसे रहती हैं मेंटेन 

हेल्थ
Updated Sep 11, 2018 | 13:38 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

प्रियंका की फिटनेस का कुछ राज है तो ये है कि वो सब कुछ खाती हैं, लेकिन एक रूल के अनुसार। केक, पेस्ट्री सब कुछ उनकी डाइट में होता है लेकिन कब कैसे और किस तरह उसे खाना है यही उनका रूल है।

Priyanka chopra fitness plan
Priyanka chopra fitness plan  |  तस्वीर साभार: Instagram

Priyanka chopra fitness plan: वर्ल्‍ड मोस्ट सेक्सिएस्ट वूमेन का खिताब अपने नाम करने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) न केवल एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों पर राज करती हैं बल्कि उनका फिगर भी ऐसा है कि वह हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं। उनकी फिट बॉडी के पीछे कोई सीक्रेट राज नहीं बल्कि उनके उनके कुछ सख्‍त नियम हैं।

 डाइट से ज्यादा वह अपने रूल को फॉलो करती हैं और यही वजह है कि वो एक खूबसूरत जिस्म की मालकिन हैं। प्रियंका की फिटनेस का कुछ राज है तो ये है कि वो सब कुछ खाती हैं, लेकिन एक रूल के अनुसार। केक, पेस्ट्री सब कुछ उनकी डाइट में होता है लेकिन कब कैसे और किस तरह उसे खाना है यही उनका रूल है। अगर आपको भी प्रियंका चोपड़ा की तरह फिट बॉडी पानी है तो उनका ये डाइट एंड वर्कआउट रूल जरूर फॉलो करें। 

प्रियंका चोपड़ा की डाइट और वर्कआउट रूटीन 

 
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

सुबह का नाश्ता
अमूमन वह सुबह दो एग और मिल्क के साथ अपने दिन की शुरुआत करती हैं। इसे लेने के करीब एक घंटे बाद उनकी टफ एक्सरसाइज का दौर शुरू होता है। नाश्ते में ओट्स, मुसली, फ्रूट्स और दही का कांबिनेशन उनका खास होता है। नाश्ते में वह दूध की जगह दही या पनीर को जगह देती हैं।

 
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

लंच बिलकुल सादा और प्रोटीन से भरा
दो रोटी, बड़ी कटोरी दाल, सब्जियों के सूप, हरी सब्जी और एक कटोरी चावल ही उनका लंच होता है। दाल की जगह कई बार वो दूसरे लेग्यूम्स को भी लेती हैं। राजमा, लोबिया, सोयाबीन जैसी चीजें भी उनकी डाइट का हिस्सा हैं।

डिनर में नॉनवेज, लेकिन 8 बजे के बाद नहीं
डिनर को लेकर वह बहुत सख्त हैं। मछली और चिकन के साथ बड़ा बाउल सूप का होता है। कार्बोहाइड्रेट पूरी तरह से कटडाउन होता है। मछली या चिकन भी रोस्टेड ही उन्हें खाना होता है। लो ऑयल लो सोडियम के साथ उनकी ये डिश रेडी होती हैं। डिनर रात 8 बजे के बाद वह बिलकुल नहीं लेतीं।

 
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

 
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

इन सब के बीच चलता है लिटिल स्नैक्स
ब्रेकफास्ट, लंच और डनर के बीच हर दो घंटे पर वह कुछ न कुछ हल्का फुल्का खाती हैं। भूने चने, अंकुरित चने, ड्राई फ्रूट्स, नारियल पानी या कोई नैचरल फ्रूट जूस।

 
A post shared by Austin Cagley (@austincagley) on

वीकेंड पर रहता है रूल थोड़ा फ्लेक्सेबल
वीकेंड पर प्रियंका का स्ट्रिक्ट रूल थोड़ा फ्लेक्सेबल हो जाता है। केक, पेस्ट्री, चॉकलेट या अपनी मनपसंद का कोई भी फूड वो जरूर खाती हैं। उनका कहना है कि फूड से भागना फिटनेस का फंडा नहीं बल्कि फूड खाते हुए खुद को फिट रखना ये फिटनेस का मंत्र होता है। मन मार के जीना नहीं चाहिए लेकिन केवल जीने के लिए खाना भी नहीं चाहिए।

 
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

एक्सरसाइज में कोई कोताही नहीं
फिट रहने के लिए प्रियंका एक्सरसाइज में कभी भी शार्ट कट नहीं अपनातीं। वो हफ्ते में चार बार एक घंटे जिम में कसरत करती हैं। सबसे पहले प्रियंका जिम में 15 मिनट ट्रेडमिल पर दौड़ लगाकर खुद को वार्म अप करती हैं। इसके बाद वो पुशअप्स करती हैं। उनकी एक्सरसाइज में 20 से 25 बेंच जंप और 20-25 रिवर्स क्रंचेज भी शामिल होते हैं।

 
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

इसके अलावा प्रियंका खुद को फिट और शांत रखने के लिए रोजाना योग भी करती हैं। प्रियंका अपने किसी भी एक्सरसाइज को लगातार नहीं करती हैं। वो एक्सरसाइज में को हर अल्टरनेट डे पर चेंज कर उसमें वेरायटी लाती हैं। रनिंग, स्वाड और योग को वह हालांकि रोज जगह देती हैं। बाकि अन्य एक्सरसाइज में उनका वेरिएशन होता रहता है।

डाइट और एक्सरसाइज के बेहतर कांबिनेशन के बल पर प्रियंका ने अपने फिट बॉडी को तराशा है। हर दो घंटे पर हल्का खाने की कोशिश उनकी रहती है। लिक्विड डाइट भी उनके डाइट्री चार्ज का अहम हिस्स है। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर