N95 मास्क नहीं, तो फिर कौन सा मास्क करेगा कोविड-19 से सुरक्षा?

हेल्थ
श्वेता सिंह
श्वेता सिंह | सीनियर असिस्टेंट प्रोड्यूसर
Updated Jul 31, 2020 | 13:36 IST

Best Type Of Mask: ऐसे में जब कोरोना की दवा और टीका नहीं बना है, मास्क ही जीवन रक्षक का एकमात्र जरिया है। शोध में भी कहा गया है कि मास्क न केवल कोरोना से बचाव करता है, बल्कि इसे फैलने से भी रोकता है।  

corona mask
कोरोना से बचाने वाले मास्क (Source: Pixabay) 
मुख्य बातें
  • W95 को अच्छे विकल्प के रूप में देखा जा रहा है
  • FFP1 मास्क पर लोगों की टिकी निगाहें  
  • N-95 मास्क की गुणवत्ता पर सरकार ने उठाए सवाल 

कोरोना से बचाव के लिए कुछ दिन पहले तक N-95 मास्क को बेहतर माना जा रहा था, लेकिन सरकार द्वारा इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करने के बाद से लोगों में अब इसके इस्तेमाल पर संशय तो हो ही रहा है साथ ही सबका ध्यान अब उस मास्क की ओर जा रहा है कि आखिर सबसे कारगर मास्क है कौन? कौन से मास्क से कोरोना सा बचाव होगा।  

FFP1 मास्क अगला सबसे अच्छा विकल्प  

घर पर बनाया गया या खरीदा गया सर्जिकल या क्लॉथ मास्क का इस्तेमाल आपको कोरोना वायरस से बचा सकता है। FFP1 मास्क एक श्वासयंत्र मास्क का अगला सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है और इसे नाक और मुंह के चारों ओर अधिक कसकर फिट किया जाता है। ये 95 प्रतिशत तक सुरक्षा प्रदान करता है। 

क्या W95 सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है

N-95 मास्क पर सरकार द्वारा ही सवाल खड़ा करने के बाद कई तरह के मास्क पर लोगों का ध्यान जा रहा है। उसमें से एक है W95 मास्क। आजकल W95 मास्क के बारे में बात की जा रही है। इसकी सबसे अच्छी बात है कि  महामारी के समय में सबसे अधिक सुरक्षा और आराम देता है। W95 मास्क में सुरक्षात्मक कपड़े की कई परतें होती हैं, इसमें अतिरिक्त सुरक्षा के लिए एक नाक क्लिप होती है। यह अनुमान लगाया गया है कि ये मास्क 95 प्रतिशत तक बैक्टीरिया और वायरस को पकड़ सकते हैं और संक्रमण से अच्छी सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। 

बेहतर सुरक्षा के लिए ऐसे लगाएं मास्क  

मास्क को सही तरीके से न लगाया जाए, तो इसका असर नगण्य हो जाता है।  बाजार में कई अलग-अलग प्रकार के मास्क उपलब्ध हैं। एक अच्छा मास्क वो है, जो वायरस से सुरक्षा प्रदान करता है। इसके लिए आवश्यक है कि मास्क अच्छी तरह से फिट बैठे। पूरी तरह से नाक और मुंह को ढंके। इसमें छिद्र न हों। सबसे पहले तो आप ये सुनिश्चित कर लें कि आपके पास जो भी मास्क है, वो ढीला न हो। मास्क को आप छूने से बचें। कोरोना से बचने के लिए मास्क के साथ ही लोगों से सही दूरी बनाकर रखें। आपकी सुरक्षा के लिए ये अत्यंत आवश्यक है। 

अगली खबर