Mahatma Gandhi Fitness: महात्मा गांधी की हेल्थ के 10 फिटनेस टिप्स, जानें खुद को कैसे रखते थे फिट

महात्मा गांधी स्वस्थ जीवन जीने में भी यकीन रखते थे जिसके लिए वो कुछ चीजों को बहुत ख्याल रखते थे, गांधीजी शुद्ध और सात्विक भोजन को ही बेहतर मानते थे।गांधी जी की हेल्थ टिप्स पर एक निगाह...

Know 10 fitness tips of Mahatma Gandhi
महात्मा गांधी स्वस्थ जीवन जीने में यकीन रखते थे  

भारत के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले महात्मा गांधी का भारत की आजादी में का योगदान अतुल्य है वो अपने अहिंसावादी विचारों के लिए तो जाने ही जाते हैं इसके साथ ही वो अपनी फिटनेस और डाइट के लिए भी जाने जाते हैं। गांधीजी को पूरी दुनिया उन्हें सत्य और अहिंसा के पुजारी के रूप में जानती है। अपने सादा जीवन और उच्च विचारों के चलते उन्होंने विश्व को सत्य और अहिंसा की ताकत से परिचित कराया।

गांधीजी शुद्ध और सात्विक भोजन को ही बेहतर मानते थे। वे शाकाहारी थे और खानपान को लेकर गांधीजी ने बहुत से प्रयोग किए बताते हैं कि महात्मा गांधी को दाल चावल खूब पसंद था गांधीजी अक्सर अपने आहार में दही को भी शामिल किया करते थे।

गांधी जी वो सभी काम करते थे जिनसे उनकी सेहत अच्छी हो और उन सभी चीजों से दूर रहते थे जो उनकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक थी।

सेहत का ख्याल रखने के लिए गांधी जी क्या काम करते थे और क्या नहीं इस पर एक निगाह-

1. व्रत रखें/ भूखे रहें- भूखा रहना सेहत के लिए अच्छा होता है। इससे शरीर की सभी गंदगी बाहर निकलने में मदद मिलती है और पेट साफ होता है। वहीं कब्ज जैसी परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है। आयुर्वेद के मुताबिक हफ्ते में एक दिन भूखा रहना चाहिए, जो कि सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। 

2. जल्दी सोएं और जल्दी उठें- महात्मा गांधी रात में करीब 4 से 5 घंटे सोते थे और दिन निकलने से पहले उठ जाते थे। हालांकि आजकल के लाइफस्टाइल के चलते हर शख्स को रात को 7 से 8 घंटे सोना चाहिए लेकिन रात को समय से सो कर सुबह जल्दी उठने से सेहत अच्छी रहेगी।

3. हिंसा से रहें दूर- यह बात तो सभी जानते हैं कि गांधी जी अंहिसा की राह पर चलने पर यकीन रखते थे। उन्होंने हमेशा हिंसा का विरोध किया है। अंहिसा की राह पर चलने से इंसान स्ट्रेस से दूर रहता है और उसकी जिंदगी में कम परेशानियां होती हैं। लड़ाई- झगड़ों से दूर रहने पर हाईपरटेंशन, दिल की बीमारी और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से दूर रहेंगे।

4. हेल्दी खाएं- स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि आप हेल्दी खाएं। जंक फूड और अनहेल्दी डाइट से हेल्दी रहना मुमकिन नहीं है। इसलिए ऐसी चीजें खाएं जो आपकी सेहत के लिए अच्छी हैं और आपको नुकसान नहीं पहुंचाएंगी।

5. दूसरों को माफ करें- कहा जाता है कि किसी दूसरे को माफ करके अच्छा लगता है। अगर आपको किसी तरह की टेंशन है तो आप चाह कर भी पूरी तरह खुश नहीं हो पाएंगे। इसलिए दूसरों को माफ कर खुद को खुशी दें जिससे ब्लड प्रेशर जैसी परेशानियों के बढ़ने के चांस कम हो जाते हैं। 

6. पॉजिटिव सोचें- कहते हैं कि इंसान जैसा सोचता है वैसा ही बन जाता है इसलिए जरूरी है कि आप अपने बारे में, अपने सेहत के बारे में हमेशा अच्छा और पॉजिटिव सोचें। इससे आपमें आत्मविश्वास तो आएगा ही साथ ही आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप हर काम को बेहतर तरीके से कर पाएंगे।

7. नशे से रहें दूर- महात्मा गांधी का मानना था कि स्वस्थ रहने के लिए शराब और तंबाकू से दूर रहना बहुत जरूरी है। शराब और तंबाकू से फेफड़ों के कैंसर और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता है इसलिए हेल्दी रहने के लिए इनसे दूर रहें।

8. मेडिटेशन (ध्यान) करें- भारत में सदियों से मेडिटेशन किया जा रहा है और लगातार इसका चलन बढ़ता जा रहा है। इससे कई तरह की बीमारियों को दूर किया जा सकता है। मेडिटेशन से स्ट्रेस और ब्लड प्रेशर जैसी समस्या से मुक्ति मिलती है। 

9. दया की भावना रखें- गांधी जी ने कहा था कि हर किसी के प्रति दया की भावना रखनी चाहिए। अगर कोई हमारे साथ बुरा करता है और हम भी उसके साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे तो हममे कोई फर्क नहीं रह जाएगा। जब आप दया का भाव रखते हैं तो आप खुश रहेंगे और चीजों को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।

10. खूब चलें- गांधी जी हमेशा चलने में यकीन रखते थे और स्वस्थ रहने का यही मूल मंत्र है। इसलिए जितना हो सके उतना चलें।


 

अगली खबर