नारियल में मौजूदा 'सफेद कोकोनट मीट' के हैं वजन घटाने जैसे कई फायदे, जानें इसके अन्य लाभ

नारियल का सफेद भाग जिसे 'नारियल मीट' भी कहते हैं काफी स्वादिष्ट होता है, इसके साथ ही ये कई बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करता है। इसके कई स्वास्थ्यवर्धक लाभ होते हैं, जो आप इस वीडियो में जान सकते हैं।

यहां जानिए नारियल के कई फायदे।
यहां जानिए नारियल के कई फायदे।  |  तस्वीर साभार: BCCL

कोकोनट मीट यानि नारियल के अंदर का सफेद भाग जिसे 'नारियाल मीट' कहा जाता है। ये खाने में काफी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए लाभकारी भी होता है। इसका इस्तेमाल अधिकतर घर में चटनी बनाने के रूप में भी किया जाता है। आज हम आपको बताएंगे की ये हमारे स्वास्थ्य के लिए किस प्रकार लाभदायक है। हृदय की गति से लेकर यह हमारे इम्यूनिटी सिस्टम तक को कई लाभ पहुँचता है। जैसे-

वजन घटाने और कोलेस्ट्रॉल कम करने में

नारियल के मीट में नारियल का तेल होता है जो एचडीएल (low density lipoprotein ) को अच्छा करता है। इसके अलावा ये कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। जिससे हृदय की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। वजन घटाने और चर्बी घटने में भी ये काफी कारगर है। इसमें पाए जाने वाले (MCTs) जो आपके शरीर को कैलोरीज बर्निंग और फैट बर्निंग मे मदद करता है।

पाचन तंत्र को स्वस्थ्य रखने में

नारियल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और इसमें विटामिन ए, डी, ई और के भी शामिल हैं। जो आपके पाचन को स्वास्थ्य रखता है। इसके अलावा, ये ब्लड शुगर को कम करने में भी लाभकारी है। नारियाल का सेवन डायबिटीज के मरीजों को जरूर करना चाहिए क्योंकि नारियल रक्त मे शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है।

शरीर की ऊर्जा बढ़ने में

नारियाल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जो शरीर की ऊर्जा बढ़ने में मदद करता है और शरीर को फुर्तीला रखता है। आपको बता दें कि अल्जाइमर से लड़ने में भी ये फायदेमंद होता है। नारियाल दिमाग के लिए भी फायेमंद होता है और अल्जाइमर रोग को रोकने में मदद करता है। तो ये सभी नारियल से होने वाले फायदे हैं, जो आपको कई समस्याओं से लड़ने में मदद कर सकते हैं। 

अगली खबर