बच्चों की तंदुरुस्त सेहत के लिए जरूरी हैं चांदी के बर्तन, जानिए इसके फायदे

हेल्थ
Updated Mar 01, 2019 | 15:48 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

चांदी के बर्तन का अपना महत्व होता है। यही कारण हैं कि शिशुओं को हमेशा चांदी के बर्तन में ही खाना खिलाने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं कि चांदी के बर्तन में शिशु को खाना खिलाने के क्या हैं फायदे...

Silver utensils
Silver utensils 

Benefits of using silver utensils for infants : पुरानी परंपरा चली आ रही है कि जब भी शिशु को पहली बार अन्न का सेवन कराया जाता है तो उसे चांदी के बर्तन में ही खिलाया जाता है। इसके पीछे न केवल एक परंपरा रही है बल्कि चांदी के बर्तन में खाने की पौष्टिकता भी है।

चांदी धार्मिक महत्व भी रखता है। हिंन्दू धर्म में चांदी को उपहार में देना अच्छा माना जाता है। ऐसा करने के पीछे वजह भी स्वास्थ्य से ही जुड़ा होता है और जब बात शिशु के स्वास्थ्य की हो तो जरूरी हो जाता है कि उसे ऐसी चीज खिलाया जाए जो उसे अधिक से अधिक फायदे दे।

चांदी के बर्तन को कीटाणुओं से बचाने वाला माना जाता है, इसलिए बच्चों को हमेशा चांदी के बर्तन में खिलाना चाहिए जिससे वह संक्रमण के शिकार ना हों। लेकिन ध्यान रहे कि चांदी के बर्तन में खाना खिलाने से पहले उन्हें अच्छी तरह साफ कर लें। 

Also read: शिशु के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बेस्‍ट है नारियल तेल, हड्डियां बनाए मजबूत और रंग करे गोरा

संक्रमण के खतरे से बचाता है 
चांदी के बर्तनों में पानी, दूध या कोई और तरल पदार्थ रखने से उनमें फ्रेशनेस आती है। पुराने समय में लोग पानी को शुद्ध करने के लिए चांदी के बर्तनों का इस्तेमाल करते थे। इसलिए बच्चों को अगर चांदी के बर्तन में खिलाया जाए तो उन्हें संक्रमण का खतरा कम होता है।

इम्यून सिस्टम होता है मजबूत
चांदी के बर्तन में खाना अगर बच्चों को खिलाया जाए तो इससे उनका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। बच्चों का इम्यून सिस्टम काफी कमजोर होता है लेकिन चांदी के बर्तन में उन्हें अगर खाना खिलाया जाता रहे तो इससे काफी बेहतर हो सकता है।

Read: रिसर्च का हुआ खुलासा, बिना जिम जाए सिर्फ 2 मिनट में ऐसे घटाएं वजन

गुस्सा रहता है शांत
चांदी ठंडी प्रकृति का माना जाता है। यही कारण है जब इसमे रखा खाना खाया जाता है तो इससे मन और तन भी शांत रहता है। गर्मी के मौसम में बच्चों को चांदी के गिलास में दूध पिलाना या खाना खिलाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। ऐसे मेंशिशु की सेहत के लिए आप उसके लिए फायदेमंद चीजों का ध्यान रखते हैं तो बर्तन के लिए भी चांदी का जरूर यूज करें।

Note : हम यहां मौजूद तथ्‍यों की पुष्‍ट‍ि नहीं करते हैं। साथ ही सेहत को लेकर कोई भी प्रयोग करने से पहले डॉक्‍टर से सलाह जरूर लें। 
 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर