इन चीजों को अपनाकर फिट रहते थे महात्मा गांधी, जानें उनके 10 फिटनेस टिप्स

हेल्थ
Updated Sep 27, 2019 | 08:10 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे, वो हिंसा में बिलकुल विश्वास नहीं रखते थे। इसके साथ ही वो स्वस्थ जीवन जीने में भी यकीन रखते थे जिसके लिए वो कुछ चीजों को बहुत ख्याल रखते थे। जानें- गांधी जी के 10 हेल्थ टिप्स।

Mahatma Gandhi
Mahatma Gandhi 
मुख्य बातें
  • हेल्दी रहने के लिए आपको बहुत सी बातों का ध्यान रखना जरूरी है
  • महात्मा गांधी हेल्दी रहने के लिए बहुत सी चीजों का ध्यान रखते थे और उन्हें फॉलो करते थे
  • हेल्दी रहने के लिए खूब चलें, नशे से दूर रहें और समय सोएं व उठे

भारत के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था। वो अपने अंहिसावादी विचारों के लिए तो जाने ही जाते हैं इसके साथ ही वो अपनी फिटनेस और डाइट के लिए भी जाने जाते हैं। गांधी जी वो सभी काम करते थे जिनसे उनकी सेहत अच्छी हो और उन सभी चीजों से दूर रहते थे जो उनकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक थी। हम आपको बता रहे हैं कि सेहत का ख्याल रखने के लिए गांधी जी क्या काम करते थे और क्या काम नहीं करते थे।

1. हिंसा से रहें दूर- यह बात तो सभी जानते हैं कि गांधी जी अंहिसा की राह पर चलने पर यकीन रखते थे। उन्होंने हमेशा हिंसा का विरोध किया है। अंहिसा की राह पर चलने से इंसान स्ट्रेस से दूर रहता है और उसकी जिंदगी में कम परेशानियां होती हैं। लड़ाई- झगड़ों से दूर रहने पर हाईपरटेंशन, दिल की बीमारी और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से दूर रहेंगे।

2. जल्दी सोएं और जल्दी उठें- महात्मा गांधी रात में करीब 4 से 5 घंटे सोते थे और दिन निकलने से पहले उठ जाते थे। हालांकि आजकल के लाइफस्टाइल के चलते हर शख्स को रात को 7 से 8 घंटे सोना चाहिए लेकिन रात को समय से सो कर सुबह जल्दी उठने से सेहत अच्छी रहेगी।

3. खूब चलें- गांधी जी हमेशा चलने में यकीन रखते थे और स्वस्थ रहने का यही मूल मंत्र है। इसलिए जितना हो सके उतना चलें।

4. नशे से रहें दूर- महात्मा गांधी का मानना था कि स्वस्थ रहने के लिए शराब और तंबाकू से दूर रहना बहुत जरूरी है। शराब और तंबाकू से फेफड़ों के कैंसर और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता है इसलिए हेल्दी रहने के लिए इनसे दूर रहें।

5. व्रत रखें/ भूखे रहें- भूखा रहना सेहत के लिए अच्छा होता है। इससे शरीर की सभी गंदगी बाहर निकलने में मदद मिलती है और पेट साफ होता है। वहीं कब्ज जैसी परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है। आयुर्वेद के मुताबिक हफ्ते में एक दिन भूखा रहना चाहिए, जो कि सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। 

6. हेल्दी खाएं- स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि आप हेल्दी खाएं। जंक फूड और अनहेल्दी डाइट से हेल्दी रहना मुमकिन नहीं है। इसलिए ऐसी चीजें खाएं जो आपकी सेहत के लिए अच्छी हैं और आपको नुकसान नहीं पहुंचाएंगी।

7. मेडिटेशन (ध्यान) करें- भारत में सदियों से मेडिटेशन किया जा रहा है और लगातार इसका चलन बढ़ता जा रहा है। इससे कई तरह की बीमारियों को दूर किया जा सकता है। मेडिटेशन से स्ट्रेस और ब्लड प्रेशर जैसी समस्या से मुक्ति मिलती है। 

8. दूसरों को माफ करें- कहा जाता है कि किसी दूसरे को माफ करके अच्छा लगता है। अगर आपको किसी तरह की टेंशन है तो आप चाह कर भी पूरी तरह खुश नहीं हो पाएंगे। इसलिए दूसरों को माफ कर खुद को खुशी दें जिससे ब्लड प्रेशर जैसी परेशानियों के बढ़ने के चांस कम हो जाते हैं। 

9. पॉजिटिव सोचें- कहते हैं कि इंसान जैसा सोचता है वैसा ही बन जाता है इसलिए जरूरी है कि आप अपने बारे में, अपने सेहत के बारे में हमेशा अच्छा और पॉजिटिव सोचें। इससे आपमें आत्मविश्वास तो आएगा ही साथ ही आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप हर काम को बेहतर तरीके से कर पाएंगे।

10. दया की भावना रखें- गांधी जी ने कहा था कि हर किसी के प्रति दया की भावना रखनी चाहिए। अगर कोई हमारे साथ बुरा करता है और हम भी उसके साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे तो हममे कोई फर्क नहीं रह जाएगा। जब आप दया का भाव रखते हैं तो आप खुश रहेंगे और चीजों को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।

 

अगली खबर