Millet Benefits: पोषक तत्वों से भरपूर है बाजरा, स्वास्थ्य से लेकर त्वचा तक को पहुंचाता है लाभ

Bajre Ke Fayde: बाजरा (Millet) का सेवन आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। इनमें मौजूद पोषक तत्व कई शारीरिक समस्याओं से बचाता है। रोजाना इसके सेवन से अनगिनत सेहत लाभ पाए जा सकते हैं।

Health Benefits Of Millets
पोषक तत्वों से भरपूर है बाजरा  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रोजाना बाजरे का सेवन करने से अनगिनत सेहत लाभ पाए जा सकते हैं।
  • बाजरा खाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
  • बाजरा खाने के उपयोग और फायदे।

आमतौर पर हम सभी के घरों में गेहूं के आटे की रोटियां बनाई जाती हैं, लेकिन कई ऐसे लोग हैं जो बाजरे की रोटी खाना पसंद करते हैं। बाजरे में बहुत सारे स्वास्थ लाभ होते हैं, इसलिए डॉक्टर भी हेल्दी डायट में बाजरे का उपयोग करने की सलाह देते हैं। गेंहू, चावल और बाकी अनाज की तरह ही खेतों में बाजरे को भी उगाया जाता है। कई किसान बाजरा की खेती करते हैं, ऐसे में यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है। बाजरे की खेती राजस्थान, बिहार, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब आदि कई राज्यों में होते हैं।

बाजरा की कीमत अधिक नहीं होता है, इसलिए इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं। गांव में ज्यादातर घर में लोग बाजरे को अलग अलग तरीके से इस्तेमाल करते हैं। अगर आप चाहे तो बाजरे की खिचड़ी, रोटी, चीला या फिर हलवा बनाकर खा सकते हैं। बाजरे में कई सारे पोषक तत्व होते हैं। यह कैल्शियम, मैगनीज, फास्फोरस, फाइबर, मैग्नीशियम,  विटामिन बी और  कई तरह के एंटीआक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसके सेवन से न सिर्फ शरीर में ऊर्जा बनी रहती है बल्कि भरपूर पोषण भी मिलता है।

बाजरा खाने के उपयोग और फायदे
पाचन क्रिया को रखें दुरुस्त- बाजरे में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो अपने डायट में बाजरे को शामिल करें।

स्वस्थ दिल के लिए है बेहतर- बाजरे में मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से रोकता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। 

बाजरे से मिलती है भरपूर एनर्जी- बाजरे का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अपने डायट में बाजरे को शामिल करें। दरअसल बाजरा एक ठोस आहार है, इसे खाने से काफी देर तक भूख नहीं लगती है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

अनिद्रा की समस्या होगी दूर-  बाजरा में कई ऐसे फायदेमंद तत्व होते हैं, जो कई शारीरिक परेशानियों को दूर करने की क्षमता रखता है। बता दें कि बाजरा के अंदर ट्रीप्टोफन पाया जाता है, जो शरीर में सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाता है। सेरोटोनिन हमारे शरीर के तनाव को कम करता है, जिससे नींद बेहतर आती है। डिनर में बाजरे का दलिया खा सकते हैं, इससे आपको बेहतर नींद आएगी।

त्वचा के लिए है फायदेमंद- बाजरा एंटीऑक्सीडेंट और फिनोलिक्स का अच्छा स्त्रोत है। बाजरा खाने से बढ़ते उम्र के प्रभाव को रोक सकते हैं, इसके साथ ही यह त्वचा को स्वस्थ्य बनाए रखने में मदद करता है। बाजरा त्वचा से जुड़ी परेशानी जैसे झुर्रियां, बढ़ते उम्र के संकेतों को भी रोकने में मदद करता है। 

डायबिटीज के खतरे को करता है कम- बढ़ती उम्र के साथ ज्यादातर लोगों को डायबिटीज की समस्या शुरू हो जाती है। डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं तो बाजरा को डायट में शामिल करें, इससे आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। वहीं यह डायबिटीज के खतरे को भी कम करता है, रोजाना इसके सेवन से शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं।
 

अगली खबर