बालों में लगाएं गुड़हल और करी पत्ते का तेल, गंजेपन और झड़ते बालों से ऐसे मिलेगा छुटकारा

हेल्थ
Updated Sep 10, 2018 | 18:25 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Hair fall remedies: गुड़हल का फूल, करी पत्ता और कलौंजी के साथ बनाए गए तेल को लगाने से बालों का झड़ना एकदम रुक जाता है। इससे गंजेपन की समस्‍या से भी छुटकारा मिलता है। यहां जानें इसको यूज करने का तरीका... 

Natural Home Remedies To Cure Baldness in hindi
Natural Home Remedies To Cure Baldness  |  तस्वीर साभार: Thinkstock

नई दिल्‍ली: गुड़हल का फूल, करी पत्ता और कलौंजी के साथ बनाए गए तेल में वो औषधी गुण है जो किसी दवा या किसी मेडिकेटेड तेल या शैंपू में भी नहीं। बस इसे बनाने और लगाने का तरीका सही तरीके से समझना और फॉलो करना जरूरी है।

नारियल या तिल के तेल के साथ कैस्टर ऑयल में कुछ नैचरल इंग्रिडियंट्स को मिला कर ये तेल तैयार होगा। इस तेल को वीक में दो बार केवल एक घंटे लगाना होगा। गर्मी में तेल लगा कर कम से कम पांच मिनट तक कंघी करें और जाड़े के सीजन में कंघी के बाद एक पॉलीथिन अपने सिर में करीब एक घंटे के लिए लगा कर रखें। एक घंटे बाद शैंपू से धो लें। तो आइए जानते हैं ये तेल कैसे बनेगा... 

Ginger for hair baldness

बालों के लिए ऐसे बनाएं गुड़हल और करी पत्ते का तेल 
250 ग्राम नारियल के तेल में करीब तीन मुट्ठी करी पत्ता, दो मुट्ठी गुड़हल का फूल, चार चम्मच कलौंजी, चार चम्मच मेथी दाना, दो बड़े प्याज कतरे हुए, दरदरा पीसा हुआ 50 ग्राम आंवला और 20 ग्राम अदरक को डाल कर धीमी आंच पर गैस पर रख दें।

याद रखें की हमें तेल को नहीं जलाना बल्कि उसमें पड़े इंग्रिडियंट्स को पकाना है। जब ये सारे इंग्रिडियंटस् पूरी तरह से मुरझा जाएं या काले पड़ जाएं तो तेल को ठंडा होने पर छान कर रख लें। अब जितना भी तेल बचा हो ठीक उसी के बराबर कैस्टर ऑयल उसमें मिला लें। इस तेल को वीक में दो बार लगाएं।

इस तेल में अगर आपको कोई चीज न मिले तो आप उसे पाउडर फार्म में भी खरीद कर मिला सकते हैं। बाजार में या ऑनलाइन तमाम साइटों पर कई इंग्रिडियंट्स पाउडर फार्म में भी उपलब्ध हैं।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर