Weight loss foods: ये हैं नेगेटिव कैलोरी फूड्स, जितना मर्जी खाओ नहीं बढ़ेगा वजन

हेल्थ
Updated Oct 22, 2018 | 18:19 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Weight loss foods: नेगेटिव कैलोरी फूड खा कर आप अपना वेट तेजी से घटा सकते हैं। ये वो फूड होते हैं जिनमें कैलोरी बहुत कम होती है। तो अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो इन्‍हें डाइट में लेना ना भूलें।

Negative Calorie Foods
Negative Calorie Foods  |  तस्वीर साभार: Thinkstock

Negative Calorie Foods: मोटापे से परेशान लोग कुछ भी खाने से बहुत डरते हैं। ऐसे में नेगेटिव कैलोरी फूड आपकी परेशानी को काफी कम कर सकते हैं। ये वो फूड हैं जो आपके रोज के खाने में जरूरी होने चाहिए। इन्हें खा कर आपको ये गिल्ट नहीं होगा कि आपने कुछ गलत खाया है।

यही नहीं इन्हें खाने से शरीर में जमा फैट तेजी कम होने लगता है। अगर आप वेट लूज करने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं तो आपके लिए एक्सरसाइज से अलग ये फूड बहुत काम आएंगे। 

लेकिन एक बात दिमाग में जरूर रखें कि केवल इस फूड के जिरये ही वेट कम नहीं हो सकता , इसके साथ एक्सरसाइज मस्ट होगी और साथ में एक हेल्दी डाइट लेना भी जरूरी होगा। तो आइए जानते हैं ये निगेटिव कैलोरी फूड्स है कौन से।

Also read: 10 द‍िन तक फॉलो करें मूंग दाल डाइट प्लान, इतना वेट लॉस कर देगा हैरान

इन फूड्स में होती है नेगेटिव कैलोरी 

1- एप्पल : एप्पल हाई फाइबर से भरा होता है और इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। लेकिन बिना छिलके के साथ नहीं बल्कि छिलके के साथ इसे खाना चाहिए। 100 ग्राम सेब में केवल 50 कैलोरी होती। साथ ही इसमें पेक्टिन पाया जाता है जो बेहतर डाइजेशन के साथ ही वेट लॉस के लिए भी बहुत कारगर है।

2-ब्रोकली : इसमें भी सबसे ज्यादा फाइबर और सबसे कम कैलोरी होती है और ये एंटीऑक्सीडेंट से भरा होता है। ये एक सुपरफूड है वेट लॉस प्रोग्राम के लिए।

Also read: इस तरीके से करीना कपूर खान तेजी से कम करती हैं अपना वजन, जानें पूरा Fitness Plan

3-तरबूज : इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। साथ ही हमारी बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करता है जिससे हमारा इम्यून सिस्टम और मेटाबॉलिक रेट बेहतर होता है। नतीजन वेट कम होना शुरूहो जाता है। इसमें लाइकोपिन पाया जाता है जो दिल और ब्लड सर्कुलेशन के लिए भी बेहतर होता है।

4- आलू : अगर आलू को भून कर या उबाल कर खाया जाए तो ये भी निगेटिव कैलोरी फूड की लिस्ट में आता है। एक आलू में केवल 58 केलोरी होती है। इससे खाने से पेट भी भरता है और कैलोरी भी कम मिलती है। आलू पोटेशियम और विटामिन बी-6और सी का गुड सोर्स हैं जो वेट लॉस में काम आता है।

5- खीरा: इसमें 100 ग्राम में कुल 16 कैलोरीज होती हैं। आप इसे सलाद के रूप में जितना मन चाहे उतना खा सकते हैं। इसमें ढेर सारे मिनरल्‍स, विटामिन्‍स और एलेक्‍ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर