लू से बचाता है प्याज, पाचन को बनाएं मजबूत, गर्मियों में रोजाना खाने से होंगे ये फायदे

Onion Good Benefits: गर्मियों में प्याज का सेवन करने से शरीर को कई लाभ होते हैं। इससे पाचन क्रिया मजबूत होती है। साथ ही लू जैसी परेशानी भी दूर हो सकती है। खासतौर पर कच्चे प्याज का सेवन करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इसलिए रोजाना सलाद के रूप में प्याज को अपने आहार में शामिल करें।

Onion Benefits
Onion Benefits for Summer 
मुख्य बातें
  • लू से बचा सकता है कच्चा प्याज।
  • पाचन दुरुस्त कर सकता है प्याज।
  • शरीर को ठंडक पहुंचाता है प्याज।

Onion Benefits In Summer : लगभग हर किचन में प्याज का राज होता है। सलाद से लेकर सब्जियों की कई तरह की वैरायटीज में प्याज का इस्तेमाल होता है। ऐसे में हम में से कई लोग हर दिन किसी न किसी रूप में प्याज का सेवन जरूर करते हैं। प्याज न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसके सेवन से शरीर की कई परेशानियां दूर होती हैं।

प्याज में कई गुण जैसे- एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर करने में प्रभावी हैं। वायरल इंफेक्शन से लेकर लू जैसी परेशानी से दूर करने में प्रभावी है। खासतौर पर गर्मियों के सीजन में प्याज खाने से आपके शरीर को कई फायदे होते हैं। जी हां, प्याज लू और हीट स्ट्रोक से बचाव करता है। साथ ही गर्मियों में होने वाली अन्य परेशानी से भी दूर रखने में प्रभावी है।

गर्मियों में प्याज खाने के फायदे

शरीर को रखे ठंडा - गर्मियों में प्याज का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। जी हां, खासतौर पर कच्चे प्याज का सेवन करने से शरीर ठंडा रहता है। दरअसल, कच्चे प्याज की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडा रखने में असरदार हो सकता है।

Also Read: Juice for Piles: बवासीर की समस्याओं होगी दूर, रोज पिएं फलों के ये जूस, जानिए घर पर बनाने की विधि    

लू से करे बचाव - हम में से कई लोग इस बात से अच्छी तरह से वाकिफ हैं कि कच्चा प्याज लू से बचाव कर सकता है। इसमें मौजूद तत्व गर्मी में गर्म हवाओं से आपको सुरक्षित रख सकता है। इसलिए कई हेल्थ एक्सपर्ट गर्मियों में कच्चा प्याज खाने की सलाह देते हैं।

पाचन करे दुरुस्त - गर्मियों में पाचन से जुड़ी कई तरह की परेशानियां जैसे- गैस, पेट फूलना, एसिडिटी होने की संभावना ज्यादा रहती है। ऐसे में कच्चे प्याज का सेवन करने से पाचन दुरुस्त हो सकता है। सलाद के रूप में प्याज खाने से पाचन क्रिया तेज होती है।  साथ ही पेट को भी ठंडक पहुंचती है। इसलिए गर्मी में आप अपने डाइट में रोजाना प्याज शामिल कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ होंगे।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगली खबर