Arjun Bark Benefits: दिल की समस्याओं को पल में दूर करता है अर्जुन की छाल, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Arjun Bark Benefits: अर्जुन की छाल का सेवन करने से शरीर को कई तरह के फायदे हो सकते हैं। नियमित रूप से अर्जुन की छाल का काढ़ा और पाउडर का सेवन करने से डायबिटीज से लेकर दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर किया जा सकता है।

Arjun Bark
Arjun Bark Health Benefits  |  तस्वीर साभार: People
मुख्य बातें
  • दिल की बीमारियों को दूर कर सकता है अर्जुन की छाल
  • डायबिटीज कंट्रोल कर सकता है अर्जुन की छाल
  • अर्जुन की छाल से गैस की परेशानी हो सकती है दूर

Arjun Bark Benefits: आयुर्वेद में कई तरह की जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है। इन्हीं आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में अर्जुन की छाल भी शामिल है। आयुर्वेद में अर्जुन की छाल का इस्तेमाल कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। अर्जुन की छाल का दिल से जुड़ी बीमारियों को ठीक करने के लिए विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा यह शरीर की कई अन्य समस्याओं जैसे- कमजोर इम्युनिटी, बढ़ता मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर की परेशानियों को दूर करने में भी प्रभावी हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि आयुर्वेद एक्सपर्ट की सलाह पर ही इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करना चाहिए। ताकि इसकी सही मात्रा और खाने के तरीकों के बारे में पता चल सके।  

अर्जुन की छाल के फायदे

दिल की समस्याओं में प्रभावी

आयुर्वेद में अर्जुन की छाल का इस्तेमाल दिल की बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। यह सभी तरह के हृदय रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है।  दिल की धड़कने अनियमित होने पर अर्जुन की छाल का सेवन करने से दिल की धड़कनों को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा इसके सेवन से हार्ट की सूजन को भी कम किया जा सकता है। साथ ही अर्जुन की छाल हार्ट को मजबूत रखने में भी आपकी मदद कर सकता है।

स्ट्रोक के खतरे को करे कम

अर्जुन की छाल का सेवन करने से स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा  सकता है। इसके लिए अर्जुन की छाल और प्याज के चूर्ण का पेस्ट तैयार करके लिया जाए, तो यह स्ट्रोक के खतरे को कम कर सकता है।

पेट की गैस से राहत

अर्जुन की छाल का इस्तेमाल पेट में गैस और एसिडिटी से राहत पाने के लिए भी किया जा सकता है। गैस से राहत पाने के लिए सुबह उठकर नियमित रूप से अर्जुन की छाल से तैयार काढ़े का सेवन करें।

Also Read: चर्बी को मोम की तरह पिघला सकता है अदरक, इन 2 तरीकों से करें सेवन    

डायबिटीज करे कंट्रोल

अर्जुन की छाल का सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए अर्जुन की छाल में नीम की छाल, हल्दी, आमलकी छाल, नीलकमल के चूर्ण को समान मात्रा में मिला लें। अब इस चूर्ण से नियमित रूप से काढ़ा तैयार करके पिएं इससे डायबिटीज की परेशानी दूर हो सकती है।

अर्जुन की छाल का इस्तेमाल करने के तरीके

  • अर्जुन की छाल का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है। आप चाहें, तो इसका पाउडर तैयार करके अपने घर में रख सकते हैं। इसके बाद इस पाउडर से नियमित रूप से काढ़ा तैयार करके पिया जा सकता है।
  • इसके अलावा अर्जुन की छाल के पाउडर को दूध में मिलाकर भी पी सकते हैं।
  • वहीं, मार्केट में अर्जुन की छाल के कैप्सूल भी बहुत ही आसानी से मिल सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगली खबर