Benefits Of Mint Tea: गर्मियों में रोजाना पिएं पुदीने की चाय, पेट को दुरुस्त रखने समेत और भी हैं कई फायदे

Health Benefits of Mint: गर्मी में पुदीना खाने के कई फायदे हैं, इसे एक औषधि के रूप में देखा जाता है। स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ यह गर्मी झेलने की भी शक्ति रखता है। ऐसे में पुदीने की चाय पीने से कई फायदे मिलेंगे।

Mint Tea Benefits
गर्मियों में रोजाना पिएं पुदीने की चाय 
मुख्य बातें
  • पुदीना विटामिन ए का प्रमुख स्त्रोत है।
  • रोजाना इसके सेवन से कई शारीरिक परेशानियों को दूर कर सकते हैं।
  • गर्मी में पुदीने की चाय पीने के कई फायदे हैं।

पुदीने की भीनी खुशबू और स्वाद के बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। जी हां, गर्मी में रोजाना पुदीने का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। पुदीने को चटनी, रायता या फिर पुलाव आदि जैसी चीजों में मिक्स करने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है। गर्मियों के लिए पुदीना रामबाण है। यह एक बहुत अच्छी औषधि है जो गर्मी झेलने की शक्ति रखता है। इसलिए लोग गर्मियों में पुदीने का इस्तेमाल अधिक करते हैं।

पुदीना विटामिन ए का प्रमुख स्त्रोत है, रोजाना इसका सेवन करने से आप खुद को कई बीमारियों से दूर रख सकते हैं। वहीं अगर आप गैस, उल्टी, पेट दर्द, बुखार दस्त आदि जैसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो पुदीने का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके अलावा त्वचा संबंधी परेशानियों को भी दूर करने के लिए पुदीने का सेवन कर सकते हैं। सुबह-सुबह चाय पीने की आदत है, तो आप पुदीने की चाय बना सकते हैं। बता दें कि पुदीने चाय के कई फायदे हैं...

गर्मी में पुदीने की चाय के फायदे

  • अक्सर गर्मी में बस या फिर कार से ट्रैवेल करने के दौरान उल्टी होने की समस्या होती है। अगर आप भी इस तरह की स्थिति का सामना कर रहे हैं तो सुबह-सुबह पुदीने की चाय पीना शुरू करें।
  • गैस और एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं तो खाने के बाद पुदीने की चाय पिएं। इससे गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत मिलेगी।
  • अगर गर्मी में बाल बेजान और झड़ रहे हैं तो रोजाना पुदीने की चाय पिएं। इससे बाल खूबसूरत और घने हो जाएंगे।
  • पाचन तंत्र कमजोर है तो उसे दुरुस्त करने के लिए रोजाना पुदीने का सेवन करें। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ्य रखने के साथ-साथ भोजन को पचाने में मदद करता है।
  • त्वचा संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए भी पुदीना का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा को ठंडक देता है और इसकी शीतलता ऑयली त्वचा को मुलायम बना देती है। इससे मुंहासे और दाने जैसी समस्या नहीं होगी।
  • गर्मी में अक्सर त्वचा पर जलन, रैशेज, खुजली, या सूजन जैसी समस्या होती है। ऐसे में पुदीना की चाय पीना लाभदायक हो सकता है। नियमित पुदीना का सेवन करने से इन समस्या से राहत पा सकेंगे।
  • गर्मी में लू से बचने के लिए आप पुदीने और प्याज की चटनी बना सकते हैं। इसके सेवन से लू लगने की आशंका खत्म हो जाती है।
  • सर्द-गर्म हो जाने की वजह से गले में खराश हो जाती है। ऐसी स्थिति में नमक के पानी के साथ पुदीने का रस मिलाकर कुल्ला करें। इससे आवाज साफ होगी और गले की खराश दूर हो जाएगा।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)

अगली खबर