हेल्‍दी लिवर के लिये डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड, कभी नहीं होगा खराब

हेल्थ
Updated Jul 21, 2019 | 11:28 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

लिवर को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है क्योंकि ये शरीर के बहुत से महत्वपूर्ण कार्य करता है। इसके लिए जरूरी है कि आप ऐसे सुपरफूड खाएं जो लिवर की सारी गंदगी को साफ कर आपकी पाचन क्षमता को जबरदस्त बना दे।

Food For Liver
Food For Liver  |  तस्वीर साभार: Thinkstock
मुख्य बातें
  • खाने में हल्दी का प्रयोग जरूर करें, ये लिवर को डिटॉक्स करती है 
  • जैतून का तेल पीना भी लिवर को बनाता है मजबूत
  • विटामिन सी से भरे फल खाना कर दें शुरू

नई दिल्‍ली। Food For Liver: लिवर शरीर का वो अभिन्न हिस्सा है जिसके बिना आपका स्वस्थ रहना ही मुश्किल है। लिवर पाचन तंत्र से आने वाले रक्त को छानकर आपके शरीर को डिटॉक्स करता है। यह खून को साफ करके हानिकारक रसायनों और विषाक्त पदार्थों से शरीर को मुक्त करता है। ब्लड, लिवर से होते हुए ही शरीर के बाकी हिस्सों में बहता है। लिवर एक ऐसा अंग है जो अल्कोहल और दवाओं को भी मेटाबोलाइज करता है। एक स्वस्थ लिवर पाचन में सहायता करने के लिए नियमित रूप से शरीर से पित्त को निकलता है। 

स्वस्थ लिवर को बनाए रखना अब आप समझ गए होंगे की क्यों जरूरी है। कुछ चीजें अगर लिवर को नुकसान पहुंचाती हैं तो कुछ ऐसे फूड्स हैं जो लीवर की सफाई कर उसे स्वस्थ बनाने के काम करते हैं। तो आइए जानें वो सुपरफूड कौन से हैं।

ग्रीन टी: एंटीऑक्सीडेंट से भरी ग्रीन टी लिवर को डिटॉक्स करने का काम करती है। ये नुचरल तरीके आपके सिस्टम को हानिकारक तत्वों से बचाती है और साथ ही ये प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूब भी बनाती हे।

लहसुन: लहसुन लीवर के एंजाइम को सक्रिय करने में मदद करता है, जो विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इसमें प्राकृतिक यौगिक एलिसिन और सेलेनियम होता है जो लिवर की सफाई में कारगर है।

हल्दी: हल्दी अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जानी जाती है। इसका एंटीऑक्सिडेंट प्रभाव इतना शक्तिशाली है कि यह आपके लिवर को विषाक्त पदार्थों से क्षतिग्रस्त होने से बचाता है।

जैतून का तेल: लिवर की सफाई के लिए जैतून का तेल सबसे फायदेमंद होता है। उस जैतून तेल को चुनें जो न्यूनतम रूप से संसाधित हो। एक्सट्रा वर्जिन तेल को लें क्योंकि ये रसायनिक क्रियों से दूर रहते हैं। साथ ही ये तेल दो साल से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए। जैतून का तेल लिवर को साफ करने का सबसे सर्वोत्तम प्राकृतिक उपचार है। जैतून का तेल पीने से लिवर को पित्त नलिकाएं खोलने का संकेत मिलता है। 

एप्पल साइडर विनेगर : एप्पल साइडर विनेगर लीवर को फ्लश करने,सर्कुलेशन को बूस्ट करने और लिवर की सूजन को कम करने में बहुत कारगर होता है। इसके लिए विनेगर को दिन में तीन बार सेवन करना चहिए।

सब्जियां: लीवर की सेहत के लिए ब्रोकली और स्प्राउट्स प्राकृतिक डिटॉक्सिफिकेशन एंजाइम को बढ़ा कर विषैले तत्वों को शरीर से बाहर निकलाते हैं। ये एंजाइमी गतिविधि को बढ़ाकर पित्त प्रवाह को उत्तेजित करते हैं। गाजर भी इनमें से एक है जो जो लिवर फंक्शन को सपोर्ट करता है। इसमें मौजूद प्लांट-फ्लेवोनोइड्स, बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए लीवर को होने वाले नुकसान से बचाता है।

फल: सेब पेक्टिन से भरपूर होते हैं। पेक्टिन एक ऐसा रसायन है जो पाचन तंत्र से विषाक्त पदार्थों को साफ करने में मददगार होता है। एवोकाडो भी लिवर को क्लीन करने का काम करता है। ब्लूबेरी में पॉलीफेनॉल्स होते हैं जो आपको गैर-अल्कोहल फैटी लिवर रोग से बचाने में मदद कर सकते हैं। अंगूर, संतरे, नींबू, टमाटर जैसे खट्टे फल लिवर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने वाले एंजाइम का उत्पादन बढ़ाने में मदद करते हैं।

ओटमील: ओटमील फाइबर से भरा होता है और फाइबर आपके लीवर को अपने सबसे अच्छे तरीके से काम करने में मदद करता है। रोजाना नाश्ते में दलिया खाने से कुछ अतिरिक्त पाउंड और पेट की चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है और यह आपको लिवर की बीमारी से छुटकारा पाने में मदद करता है।

कॉफी: दिन में दो से तीन कप कॉफी आपके लिवर को शराब और अस्वास्थ्यकर आहार से होने वाले नुकसान से बचा सकती है। कुछ शोधों के अनुसार कॉफी से लीवर कैंसर का खतरा भी कम हो सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

अगली खबर