Benefits of Surya Namaskar: सूर्य नमस्कार के हैं अचूक फायदे, मोटापे सहित इन 8 बीमारियों में दिलाता है आराम

हेल्थ
Updated Oct 10, 2019 | 11:37 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सूर्य नमस्कार (Sury Namaskar) करने के कई फायदे हैं। यह न सिर्फ शरीर को चुस्‍त दुरुस्‍त बनाता है बल्‍कि मोटापे जैसी गंभीर बीमारियों को भी दूर करता है। महिलाओं के लिए सूर्य नमस्कार बहुत ही फायदेमंद होता है।

World Obesity Day 2019
World Obesity Day 2019  |  तस्वीर साभार: Getty Images
मुख्य बातें
  • 12 आसनों का योग है सूर्य नमस्कार
  • सूर्य नमस्कार से तेजी से कम होता है मोटापा
  • शारीरिक और मानिसक दोनों रूप से स्वस्थ बनाता है

मोटापा, डायबिटीज, ह्रदय रोग जैसी गंभीर बीमारियां अब आम हो चुकी हैं। ये ऐसी बीमारियां जो कई बीमारियों के जन्म का कारण होती हैं। ऐसे में जरूरी है कि इन बीमारियों से बचाव के लिए ऐसा ही एक आसन यानी योग हो जो सब पर समान रूप से लाभकारी हो। यानी एक ही योग से कई बीमारियों की छुट्टी की जा सके। सूर्य नमस्कार ऐसा ही योग है

जो कई आसनों का निचोड़ है। एक सूर्य नमस्कार करने से आपकी सेहत को एक नहीं अनेक लाभ मिलेंगें। दरअसल सूर्य नमस्कार 12 योगासनों का योग है। इस योग को सबसे बेहतर कार्डियो माना गया है। यही कारण है कि ये दिल से लेकर दिमाग और पैसे से लेकर पेट तक के लिए सबसे बेहतरीन आसन है। शरीर को डिटॉक्स कर के ब्लड सुर्कुलेशन बढ़ाने वाले इस योग के फायदे अनेक हैं।

सूर्य नमस्कार करने के जानें शारीरिक और मानसिक फायदे

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by (@mae.yogini) on

 

1. निरोगी काया और सुखद अहसास देने वाला है
सूर्य नमस्कार करने से न केवल शरीर स्वस्थ होता है बल्कि इससे दिमाग भी कूल रहा है और एक खुशनुमा अहसास होता है। सूर्य नमस्कार करने में गहरी सांस लेनी और छोड़नी होती है। इससे शरीर में शुद्ध ऑक्सीजन बढ़ती है जिससे ब्लड सर्कुलेशन भी तेज होता है। यही कारण है कि मस्तिष्क भी स्वस्थ महससू करता है।

2. बेहतर पाचन क्रिया प्रदान करने वाला है
सूर्य नमस्कार करने से शरीर के साथ पेट में भी काफी तनाव बढ़ता है। ये तनाव पेट की पाचन क्रिया को बेहतर बनाने वाला होता है। पाचन तंत्र सुधरने से शरीर की आधी समस्याएं दूर हो जाती हैं। कब्ज, अपच या पेट में जलन या डकार पेट की ऐसी समस्याएं जो कई अन्य समस्याओं को जन्म देती हैं, लेकिन सूर्य नमस्कार करने से ये सारी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। सुबह खाली पेट सूर्य नमस्कार कम से कम दस बार जरूर करें।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by roya tadrisi (@royoga.12) on

 

3. पेट की चर्बी पिघलेगी और वजन होगा कम
सूर्य नमस्कार करने से पेट पर सबसे ज्यादा इफेक्ट पड़ता है यही कारण है कि पेट की चर्बी तेजी से यहां से कम होने लगती है। पेट की मांसपेशियां भी मजबूत होती है और पूरे शरीर का मोटापा आसानी से कम होने लगता है।

4. डिटॉक्स करने में मिलती है मदद
सूर्य नमस्कार करते हुए गहरी सांस लेना और छोड़ना होता है। इससे शरीर के अंदर शुद्ध ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है और कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य विषैले तत्व भी बाहर आ जाते हैं। फेफड़ों के बार-बार फूलने और पिचकने से इसकी भी अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है। इससे सांस की प्रक्रिया भी सुधरती है और फेफड़े मजबूत होते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rita (@ritagala_yoga) on

 

5. याददाश्त होगी बेहतर और थॉयरायड होता है ठीक
सूर्य नमस्कार करने से याददाश्त भी तेज होती है। सूर्य नमस्कार का असर नर्वस सिस्टम पर पड़ता है और इसे करने से मस्तिष्क से गुड हार्मोन्स का स्राव बढ़ता है। इससे न केवल तनाव दूर होता है बल्कि इससे दिमाग के स्मरण शक्ति भी बढ़ती है। इतना ही नहीं इस आसन एंडोक्राइन ग्लैंड्स खासकर थॉयरायड ग्लैंड की क्रिया नॉर्मल होती है।

6. बॉडी होती है फ्लेक्सेबल
सूर्य नमस्कार फुल बॉडी एक्सरसाइज है। ये सबसे बेहतर कार्डियो एक्सरसाइज मानी गई है। यही कारण है कि इसे करने से पूरा शरीर फ्लेक्सेबल बनता है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Maja Haripriya (@majaharipriya) on

 

7. पीरियड्स से जुड़ी समस्साएं होती हैं खत्म
महिलाओं के लिए सूर्य नमस्कार बहुत ही फायदेमंद होता है। पीरियड्स से जुड़ी अनेक समस्याओं को यह आसन दूर करता देता है। इतना ही नहीं मेनोपॉज के समय होने वाली दिक्कतों और मानिसक समस्याओं को भी ये दूर करता है। पीरियड्स को रेग्युलर करने, हैवी ब्लीडिंग या कम ब्लीडिंग को सही करने के साथ डिलीवरी के समय होने वाली दिक्कतों या दर्द को की कम करता है।

8. रीढ़ की हड्डी होती है मजबूती
सूर्य नमस्कार के समय केवल पेट ही नहीं रीढ़ की हड्डी में भी स्ट्रेचिंग बढ़ती है इससे इसकी हड्डियों और मांसपेशी में मजबूती आती है। एक बड़ा फायदा ये होता है कि रीढ़ की हड्डियों के लिगामेंट भी इससे बढ़ते हैं और कमर दर्द जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Tania Ghosal (@misfit_tania) on

 

9. एंटी एजिंग कि तरह काम करता है सूर्य नमस्कार
अगर आप लंबे समय तक कुछ को जवां और फिट रखना चाहिते हैं तो सूर्य नमस्कार रोज रकें। ये एंटी एजिंग की तरह काम करता है। इसे करने वालों की स्किन में इलास्टिसिटी बनी रहती है इससे चेहरे पर झुर्रियां नहीं आती और स्किन भी ग्लो करती है।

इन लोगों को नहीं करना चाहिए सूर्य नमस्कार

  • प्रेग्नेंसी में इस योग को न करें।
  • हर्निया और हाई बीपी में सूर्य नमस्कार नहीं करें।
  • पीठ दर्द की समस्या हो तो आगे झुकने वाले आसन नहीं करने चाहिए।
  • पीरियड के दौरान सूर्य नमस्कार न करें।

सूर्य नमस्कार के इतने फायदे शायद ही आप कई तरह के आसन करके पा सकते हैं। ये आसन कई बीमारियों का इलाज है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

अगली खबर