हड्ड‍ियों को फौलाद बना देता है त‍िल, जानें इसके ये बड़े फायदे

हेल्थ
Updated Jan 02, 2018 | 19:27 IST | Medha Chawla

सर्द‍ियों में भारतीय रसोई में तिल खूब प्रयोग होता है। वैसे इसे खाने के लाभ बहुत हैं। यहां लें इसकी जानकारी -

Safed Til  |  तस्वीर साभार: YouTube

नई द‍िल्‍ली: तिल भले ही देखने में छोटा हो लेकिन इसके फायदे बहुत गिनाए जाते हैं। हड्ड‍ियों की मजबूती से लेकर घने-लंबे बाल तक- तिल का प्रयोग शरीर के हर हिस्‍से के लिए बेमिसाल माना जाता है। 

शोध बताते हैं क‍ि सेसमीन नाम का एन्टीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। यही वजह है कि इसे लंग कैंसर, पेट के कैंसर, ल्यूकेमिया, प्रोस्टेट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर होने की आशंका को कम करता है।  

तिल शरीर को गर्माहट भी देता है। इस वजह से ठंड के मौसम में इसका प्रयोग खूब होता है। वहीं तिल के तेल में खाना बनाने से दिल भी स्‍वस्‍थ रहता है। यूं तो तिल 3 तरह का होता है- सफेद, काला, लाल। यहां हम आपको सफेद तिल के फायदों के बारे में बता रहे हैं- 

- तिल में कुछ ऐसे तत्व और विटामिन पाए जाते हैं जो तनाव और डिप्रेशन को कम करने में सहायक होते हैं.

Also Read: ट्यूमर का संकेत हो सकता है बालों का गिरना, महिलाएं जरूर करें गौर

- तिल में मौजूद लवण जैसे कैल्श‍ियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम आद‍ि द‍िल की मांसपेशि‍यों को एक्‍टिव रखने में मदद करते हैं। 

- तिल में डाइट्री प्रोटीन और एमिनो एसिड मौजूद होते हैं जो बच्चों की हड्डियों के विकास को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा यह मांस-पेशियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। 

- तिल का तेल त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसकी मदद से त्वचा को जरूरी पोषण मिलता है और इसमें नमी बरकरार रहती है। 

Also Read: घने बालों से दर्द में आराम तक - कपूर के हैं ये जबरदस्‍त फायदे

Also Read: Sex में अध‍िकतर पुरुषों को हो जाती है ये समस्‍या, आजमाएं 5 उपाय

- मुंह में छाले होने पर, तिल के तेल में सेंधा नमक मिलाकर लगाने पर छाले ठीक होने लगते हैं। 

- तिल, दांतों के लिए भी फायदेमंद है। सुबह शाम ब्रश करने के बाद तिल को चबाने से दांत मजबूत होते हैं, साथ ही यह कैल्शियम की आपूर्ति भी करता है।  

Also Read: बच्‍चों को नहीं लगे चश्‍मा, तो अभी से डालें उनको ये आदत

- फटी एड़ि‍यों को ठीक करने के ल‍िए तिल का तेल गर्म करके, उसमें सेंधा नमक और मोम मिलाकर लगाएं। ऐसा करने से दरारें जल्‍द भरती हैं। 

- सूखी खांसी होने पर तिल को मिश्री व पानी के साथ सेवन करने से लाभ मिलता है। इसके अलावा तिल के तेल को लहसुन के साथ गर्म करके, गुनगुने रूप में कान में डालने पर कान के दर्द में आराम आता है। 

- तिल को कूटकर खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती। 

- शरीर के किसी भी अंग की त्वचा के जल जाने पर, तिल को पीसकर घी और कपूर के साथ लगाने पर आराम मिलता है, और घाव भी जल्दी ठीक हो जाता है।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर