पानी से भी होता है वेट लॉस, ये है सबसे सटीक तरीका, जानिए पूरी डिटेल्स

हेल्थ
Updated Apr 30, 2019 | 12:52 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

पानी और भोजन के बगैर जीवन की कल्पना नही की जा सकती है। पानी आपको सेहतमंद रखता है बल्कि मोटापा कम करने में भी अहम भूमिका निभाता है।

 water weight loss tips
water weight loss tips  |  तस्वीर साभार: Thinkstock

नई दिल्ली: आज मोटापा हमारे पूरे समाज के सामने एक गंभीर समस्या के रूप में उभरा है। हमारी खराब दिनचर्या, तलाभुना और शारीरिक रूप से सक्रिय न रहने जैसे वजह इसके लिए जिम्मेदार हैं। पेट की लटकती चर्बी हो या फिर जांघों पर लटकता फैट, इससे निजात पाने के लिए आप हजारों तरीके अपनाते हैं।

शरीर में मोटापा कम करने में पानी एक अहम भूमिका अदा करता है। हमारे शरीर का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना होता है और ज्यादा पानी पीने से हमारे शरीर में मोटापा कम होता है। कई शोधों में इस बात की पुष्टि भी हो चुकी है।

ज्यादा पानी मतलब ज्यादा कैलोरी खर्च
2014 में जर्नल ऑफ नेचुरल साइंस, बायोलॉजी और मेडिसिन में प्रकाशित एक शोध में इस तथ्य की पुष्टि की गई कि पानी पीने से हमारे शरीर में 2-3 प्रतिशत ज्यादा कैलोरी खर्च होती हैं। हमारे शरीर का तापमान पहले ही गर्म होता है। खाने की पाचन क्रिया के लिए हमारे शरीर को गुनगुने पानी की आवश्यकता होती है। खाने का पाचन करने के लिए हमारा शरीर ठंडे पानी के तापमान उस स्तर पर ले जाने में कैलोरी बर्न करता है। नतीजतन सामान्य कैलोरी खर्च का आंकड़ा बढ़ जाता है। इसके साथ ही ज्यादा पानी पीने से यह आपकी 'कैलोरी बर्निंग' की रफ्तार को तेज कर देता है। ज्यादा पानी पीने से आराम करने की अवस्था में भी आपका शरीर ज्यादा कैलोरी खर्च करता है।

खाने से पहले पानी पीने से फैट लॉस होगा
यदि आप खाना खाने से पहले एक ग्लास पानी पीते हैं तो आपका कुल कैलोरी कंज्मशन कम हो जाता है। इसका मतलब यह हुआ की पानी पेट में जाकर आपको पेट भरे होने का अहसास कराता है, जिसके चलते आप कम खाना खाते हैं। कई बार आपको ऐसा लगता है कि आपको भूख लगी है, लेकिन असल में आप प्यासे होते हैं। इस स्थिति में आप जाने-अनजाने में ज्यादा खाना खा लेते हैं। इसके अतिरिक्त कई बार आप तरल पदार्थ में कोल्ड ड्रिंक, जूस एवं अन्य लिक्विड पी लेते हैं, जिसमें छिपी कैलोरी के बारे में आपको पता नहीं होता। इस स्थिति में आप जरूरत से ज्यादा कैलोरी खा लेते हैं, जिसका सीधा असर आपके मोटापे पर पड़ता है। यदि आप दिन में ज्यादा पानी पीते हैं, तो आप ऐसी परिस्थितियों में फंसने से बचेंगे।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगली खबर