दही के है बड़े फायदे, इस प्रकार खाने से कम होता है वजन, जानिए वेट लॉस के टिप्स

हेल्थ
Updated May 30, 2019 | 18:07 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

मोटापा घटाने, वेट लॉस में दही की भी भूमिका होती है। आप दही के इस उपाय के जरिए रोजाना सेवन कर अपना वजन कम कर सकते है।

Lose weight by curd
दही मोटापा घटाने में कारगर है।   |  तस्वीर साभार: Getty Images

नई दिल्ली: मोटापा कम करने में कई खाद्य पदार्थों का योगदान होता है। डेयरी प्रोडक्ट दही काफी सुपाच्य माना जाता है जो मोटापा घटाने में काफी मदद करता है। दही में कैल्शियम, विटामिन बी-2, बी-12, पोटेशियम और मैग्नीशियम मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए काफी गुणकारी माने जाते है। दही ना सिर्फ वजन घटाने मे कारगर होता है बल्कि यह हड्डियों को मजबूत करने, पाचन क्रिया बेहतर करने, कोलेस्ट्रोल को संतुलित करने और हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी मददगार होता है।  

दरअसल दही में  प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी जैसे पोषक तत्व होते हैं जो पाचन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। दही एक डेयरी प्रोडक्ट है जो दूध से बनता है। आयुर्वेद के मुताबिक दूध की बजाय दही पचने में ज्यादा आसान होता है जबकि दूध दही के मुकाबले सुपाच्य नहीं होता है।  दही में काफी मात्रा में प्रो-बायोटिक तत्व मौजूद होते हैं जो पाचनक्रिया को दुरुस्त करता है। 100 ग्राम दही में 80 मिलीग्राम कैल्शियम मौजूद होता है। दही सुपाच्य होने के साथ आपके शरीर के फैट को भी बर्न करने में सहायक होता है।

कई शोध में यह बात सामने आई है कि दही वजन कम करने में भी कारगर होता है।  चूंकि दही में कैल्शियम होता है जो शरीर के हीट प्रोसेस यानी थर्मोजेनेसिस की प्रक्रिया को फास्ट करता है जिससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। दही को इस्तेमाल करने का सबसे सही तरीका है कि उसमें चीनी का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे दही से होनेवाले कई फायदे नष्ट हो जाते है क्योंकि उसमें चीनी की मौजूदगी होती है।

इसकी बजाय आप दही में जीरा पाउडर का इस्तेमाल करे। कम से कम एक चम्मच जीरा पाउडर दही में डालकर सेवन करना चाहिए। इस प्रकार के दही के सेवन से वजन कम होता है। आपके शरीर की अनावश्यक चर्बी कम होती है।  वजन घटाने के लिए यह नुस्खा काफी असरदार माना जाता है। इसलिए दही को रोजाना अपने आहार में जरूर शामिल करें। 
 

अगली खबर