जानिए वजन कम और मोटापा घटाने के लिए सुबह,दोपहर,रात क्या खाये?

हेल्थ
Updated May 30, 2019 | 16:11 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

मोटापा घटाने, वेट लूज करने के लिए जीवन को संतुलित करना जरूरी है। सबसे अहम भूमिका होती है लाइफस्टाइल के साथ बेसिक वेट लॉस टिप्स को समझने और अपनाने की।

weight loss simple tips in hindi
weight loss simple tips in hindi  |  तस्वीर साभार: Times Now

नई दिल्ली: वेट लॉस यानी शरीर में बढ़ा हुआ अनावश्यक वजन कम करने के लिए आपको सबसे पहले अपनी जीवन शैली में सुधार करनी चाहिए। यह जरूरी है कि खाने के साथ आप इस बात का ज्यादा ध्यान रखें कि आपको क्या और कब खाना है। ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि उनके खाने का कोई वक्त नहीं होता। यह स्थिति शरीर के लिए ठीक नहीं होती है। आपको ये जानना और समझना होगा कि आपको क्या और कब खाने की जरूरत है। आइए ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक के खाने के दौरान वो टिप्स जानते है जिनसे आपका वजन कम हो सकता है। खान-पान में संतुलन और खाने का सही चयन आपके वेट लॉस मिशन में काफी मजबूती प्रदान करता है।

ब्रेकफास्ट: क्योंकि दिन का ये आपका पहला आहार होता है इसलिए इसमें ज्यादा देर बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसलिए सुबह का नाश्ता सेहत के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण होता है। आपका नाश्ता संतुलित होना चाहिए। इडली, अंडा, अंकुरित अनाज, रोटी आदि आप सेवन कर सकते है। लेकिन नाश्ते में सब्जियों का सूप, फलों का रस काफी उपयोगी होता है। इसके सेवन से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती और शरीर में तरावट बनी रहती है। फल,सलाद को नाश्ते में जरूर प्राथमिकता देनी चाहिए। नाश्ते के बाद आप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं जो वजन घटाने में अहम भूमिका निभाता है। नाश्ते में आप दही, दूध, छाछ उपमा, नमकीन दलिया, घी लगी रोटी भी ले सकते है।

लंच: लंच के दौरान आपमें से ज्यादातर लोग ऑफिस में हो सकते हैं। लंच के दौरान आप रोटी,सब्जी या फिर चावल आदि का सेवन कर सकते है। अगर आप डायटिंग कर रहे हो तो दलिया भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। दोपहर के भोजन में आप दही, प्याज और छाछ जरूर इस्तेमाल कर सकते है। लेकिन मीठी दलियां खाने से बचे इससे शरीर में अनावश्यक रुप से चर्बी जमा होगी। चीनी सेहत के लिए कतई गुणकारी नहीं है। लंच कभी भी पेट भरकर नहीं करना चाहिए। कहने का मतलब यह है कि आप उतना ही खाएं जितनी आपको जरूरत हो। साथ ही खाना खाने के एक घंटे बाद एक ग्लास गर्म पानी सिप कर पिएं। इससे आपके शरीर में चर्बी नहीं बनेगी। 

डिनर: सबसे पहली बात आपको डिनर और सोने में तीन से चार घंटे का गैप जरूर रखना चाहिए। शाम के बाद हमारी गतिविधियां कम हो जाती है। रात में देर से डिनर करने की स्थिति में आपका पाचन खराब होता है और शरीर में अनावश्यक रूप से फैट जमा होता है। इसलिए बेहतर यही होगा कि आप सोने से तीन-चार घंटे पहले खाना खा लें। रात का डिनर दोपहर में लंच के मुकाबले हल्का यानी कम होना चाहिए ताकि उसे पचाने में शरीर को ज्यादा मेहनत नहीं करना पड़े।

कुछ बातों को आप जीवन में गिरह बांध लें जो आपके सेहत से जुड़ी है। सुबह उठकर आपको गुनगुने पानी का सेवन करना है। नींबू-शहद मिला पानी आपके शरीर के टॉक्सिक तत्वों को बाहर निकालता है। दिन के खाने के बाद एक ग्लास गुनगुना पानी पीने से शरीर की चर्बी कम होती है जिससे मोटापा कम करने में मदद मिलती है। रात के खाने में आपको यह बात ध्यान रखनी है कि आप सोने से तीन-चार घंटे पहले खाना जरूर खा लें। 

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें)


 

अगली खबर