Weight Loss: दिवाली की मिठाइयों ने बढ़ा दिया है वजन, तो फॉलो करें ये एक हफ्ते का डाइट प्‍लान

हेल्थ
Updated Oct 28, 2019 | 07:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

दिवाली (Diwali) में ढेर सारी मिठाइयों को खाने के बाद अगर आपका वजन बढ़ गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। यहां जानें वजन कम (Weight loss) करने के कुछ बेहद आसान तरीके...

weight loss tips
weight loss tips 
मुख्य बातें
  • खुद को लिक्विड डाइट पर ज्यादा से ज्यादा रखें
  • प्रोटीन युक्त चीजें खाएं, ताकि लंबे समय तक पेट भरा रहे
  • विटामिन सी युक्त चीजें लें, ताकि शरीर डिटॉक्स हो सके
Weight loss tips- वेट बढ़ तो तुरंत जाता है, लेकिन इसे कम करना आसान नहीं होता। खास कर मिठाईयां इतनी तेजी से वेट बढ़ाती हैं कि जिसका अंदाजा भी नहीं चलता। पता तब चलता है जब वापस आपके कपड़े आपको फिट नहीं होते। ऐसे में तब आपको अफसोस होता है कि आपने इतनी मिठाईयां क्यों खाई ? अगर फेस्टिव सीजन में आपका भी वेट बढ़ गया है तो घबराएं नहीं। कुछ ऐसे कारगर उपाय हैं जो आपके वेट को एक से दो हफ्ते में वापस कम कर देंगे।
 
बस एक चीज ध्यान देनी होगी कि इस दौरान अपने वेट ही नहीं अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा। एक्सरसाइज के साथ अगर आपने अपने डाइट को सुधार लिया तो एक वीक में कम से कम दो किलो वेट आप आसानी से कम कर लेंगे। तो आइए जानें क्या हैं ये डाइट टिप्स...
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by WersyFood (@wersy.food) on

वेट लॉस का वन वीक डाइट प्लान-

1. सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी में नींबू डाल कर पीएं। चाहें तो एक चम्मच इसमें शहद भी मिला लें।
 
2. खुद को लिक्विड डाइट पर रखकर पहले शरीर को डिटॉक्स करें। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लिक्विड लेते रहें। पूरे दिन में करीब ढाई लीटर पानी पीएं। प्रोटीन युक्त चीजें नाश्ते में ज्यादा लें।
 
3. नाश्ते में आप ओट्स, मुसली या दलिया बिना चीनी वाले दूध के साथ लें। इसमें सेब, अंगूर और दो बादाम भी डाल लें। 100 ग्राम पनीर या अंडा इसके साथ जरूर लें।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Diana (@dianautw) on
 
4. नाश्ते के एक घंटे के बाद नारियल पानी या संतरे का जूस पीएं। विटामिन सी आपके शरीर को डिटॉक्स करेंगा।
 
5. दोपहर के लंच में हरी पत्तेदार सब्जियों के सूप के साथ आप ब्राउन राइस एक कप लें। साथ में दही और ढेर सारा सलाद भी खाएं।
 
6. शाम को स्नैक्स में आप भूने चने, सूरजमूखी के बीज और अखरोट खाएं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Yum Curry Recipes (@yumcurry88) on
 
7. डिनर रात 7 बजे तक कर कर लें। डिनर में आप भूने हुए 200 ग्राम पनीर या चिकन ले सकते हैं। इसके साथ मल्टीग्रेन एक रोटी, एक कप दही और सलाद खाएं।
 
8. सोने से पहले हल्दी वाला दूध बिना चीनी के पीएं।
 
 
एक वीक यही डाइट प्लान आपको फॉलो करना होगा। ऐसा करने से आपका शरीर भी डिटॉक्स होगा और वेट भी तेजी से कम होगा। चाहे तो आप ये डाइट दूसरे हफ्ते भी अपने वेट को देखते हुए दोहरा सकते हैं।
 
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
अगली खबर