Benefits Of Crunch Exercise: पेट को कम करने के लिए बेहद फायदेमंद है क्रंच एक्सरसाइज, ऐसे करें

जो लोग फिटनेस जर्नी स्टार्ट करते हैं उन्हें अक्सर जिम में एब्स के लिए एक फेमस एक्सरसाइज करने के लिए कहा जाता है जिसका नाम है क्रंचेस। 

crunch exercise
crunch exercise 
मुख्य बातें
  • क्रंच एक्सरसाइज से पेट हमेशा के लिए चला जाता है। 
  • इस एक्सरसाइज से मांसपेशियां मजबूत हो जाती हैं। 
  • क्रंच एक्सरसाइज हमेशा खाली पेट करनी चाहिए। 

जब भी हम अपने वजन और भारी पेट को कम करने के तरीकों के बारे में सोचते है तो हमारे मन में क्रंच एक्सरसाइज का ख्याल आता हैं। क्रंच एक्सरसाइज आपके पेट को कम करने और सिक्स पेक एब्स के लिए बहुत ही अच्छी मानी जाती हैं। क्रंच एक्सरसाइज सभी व्यायामों का एक आधार है आप इसे एक कोर स्ट्रेंथ वर्कआउट या टोटल बॉडी वर्कआउट के लिए अपनी नियमित दिनचर्या में जोड़ सकते हैं। यदि आप अपने पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने का एक तरीका खोज रहे हैं, तो क्रंचेस एक आसान और एक प्रभावी विकल्प है।

पेट के लिए क्रंच सबसे लोकप्रिय व्यायामों में से एक है। क्रंच एक्सरसाइज मुख्य रूप से रेक्टस एब्डोमिनिस मांसपेशी पर काम करता है। यह आपके तिरछेपन यानि शरीर की साइड की मांसपेशियों पर भी काम करता है। यह व्यायाम आपके पेट को कम करने के लिए अधिक प्रसिद्ध हैं। क्रंच एक्सरसाइज को करने के लिए किसी भी प्रकार के उपकरण की आवश्यकता नहीं होती है, आप इसे घर पर भी आसानी से कर सकते हैं। आइये क्रंच एक्सरसाइज को करने के तरीको को विस्तार से जानते हैं।

क्रंच एक्सरसाइज करने के फायदे

पेट की मांसपेशियों के लिए है क्रंचेस 
कोई भी व्यक्ति एब्स के लिए रिप्पड सेट करने के मौके को कभी नहीं खोना चाहेगा। इसके साथ ही वो नियमित की जाने वाली ऐसी कसरत को भी जरूर करना चाहेगा, जो आपकी पेट की मसल्स को मजबूत बनाए, तो ऐसी ही कसरत है क्रंचेस। क्रंचेस पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए एक अच्छी कसरत है।

कमर की चर्बी को करता है कम 
क्रंच एक्सरसाइज को पेट से जुड़ी एक्सरसाइज कहा जाता है। वहीं, एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध में इस बात का उल्लेख है कि पेट की एक्सरसाइज करने से पेट की चर्बी तो कम नहीं होती, लेकिन इसे कम करने में मदद जरूर मिल सकती है। 

शरीर को बनाए लचीला 
क्रंच एक्सरसाइज शरीर को लचीला बनाने में भी मदद कर सकती है। इस विषय पर कई शोध संस्थाओं ने युवा, प्रौढ़ और बुजुर्ग लोगों पर शोध किए हैं, जिसे एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है। शोध के अनुसार, सभी के शरीर का लचीलापन लिंग, शारीरिक योग्यता, उम्र और प्रशिक्षण के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।

कैलोरी करे कम
पेट के लिए किए जाने वाले क्रंचेस से शरीर में से अतिरिक्त कैलोरी कम होती हैं। एक शोध के अनुसार यदि आप रोजाना सिर्फ आधा घंटे तक क्रंचेस करते हैं, तो आप अपने शरीर की बहुत अधिक चर्बी कम कर सकते हैं। चर्बी के कम होने का अर्थ है आपका वजन कम होना। अगर आप अपना वजन कम करना चाहती हैं, तो क्रंचेस आपके लिए बेहतरीन है। महिलाओं के लिए तो वजन कम करने के लिए क्रंचेस सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज है।

अगली खबर