What is Colon Infection: जानिए क्या है ये, जानिए कारण और इलाज

What is Colon Infection: बीते 2 सालों से न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से गुजर रहे बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का निधन हो गया है। वे कोलोन इन्फेक्शन से ग्रसित थे। जानिए क्या है ये इसका कारण और इलाज-

what is colon infection
कोलोन इन्फेक्शन क्या होता है 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का 53 साल की उम्र में निधन
  • मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने ली अंतिम सांस
  • अंतिम समय में वे कोलोन इन्फेक्शन से हो गए थे ग्रसित

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया है। बीते 2 सालों से न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से गुजर रहे बॉलीवुड एक्टर इरफान खान को मंगलवार शाम को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां से उनके निधन की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि वे कोलोन इन्फेक्शन से ग्रसित थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बुधवार को दोपहर 12 बजे के करीब उनके निधन की खबर की पुष्टि की गई। वे अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद से ही डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में आईसीयू में थे। जानते हैं क्या है कोलोन इन्फेक्शन और क्या हैं इसके कारण और इसका इलाज-

क्या होता है कोलोन इन्फेक्शन
कोलोन इन्फेक्शन यानि की आंतों का इन्फेक्शन कई प्रकार के होते हैं जो अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं के कारण होता है। शरीर की बड़ी आंतों में होने वाले इन्फेक्शन को ही कोलोन इन्फेक्शन कहा जाता है। ये बेहद खतरनाक होता है जो शरीर में होने वाली अलग-अलग बीमारियों के कारण पैदा होता है। यह वायरस, बैक्टीरिया के कारण होता है। जब कोई व्यक्ति इससे संक्रमित होता है तो उसे डायरिया, बुखार, आदि कई अन्य तरह की बीमारियां भी हो जाती है।

इससे मरीज के शरीर का खून भी संक्रमित हो जाता है। आम तौर पर ये संक्रमण प्रदूषित भोजन, खाना पानी से होता है। खराब हाईजीन भी इसका एक बड़ा कारण है।
इसका एक बड़ा कारण ये भी है कि एक साथ कई बीमारियां शरीर पर अटैक करती हैं जिसके बाद इससे हमारे शरीर के पाचन तंत्र में इसका प्रभाव पड़ता है और ये संक्रमित होना शुरू हो जाता है। 

इस बीमारी में शरीर में ब्लड सर्कुलेशन की कमी हो जाती है। इससे आंतों में ऑक्सीजन की सप्लाई भी कम हो जाती है जिसके बाद फिर दर्द और संक्रमण बढ़ जाने का खतरा रहता है। कोलोन इन्फेक्शन का अन्य दूसरे कारण एलर्जी भी है। 

क्या कोलोन इन्फेक्शन जानलेवा हो सकता है
ऐसा बहुत कम ही होता है कि कोलोन इन्फेक्शन जानलेवा हो जाता है। इसके कई तरह के इलाज मौजूद हैं। लेकिन कुछ दुर्लभ केस में जब कोलोन इन्फेक्शन कोलोन कैंसर का रुप ले लेता है तो इसमें मरीज की जान भी जा सकती है। हालांकि कोलोन कैंसर के लिए इलाज भी दुनिया में मौजूद है, लेकिन इसका इलाज इस पर निर्भर करता है कि आपको किन कारणों से ये संक्रमण हुआ है। यहां आपको बता रहे हैं इसके कुछ सामान्य इलाज के बारे में-

  • एंटी इफ्लामेटरी ड्रग्स
  • एंटी डायरिया ड्रग्स
  • एंटीबायोटिक्स
  • विटामिन डी और आयरन जैसे सप्लीमेंट्स
  • इसके अलावा पपीते का जूस पीने की भी सलाह दी जाती है जिससे कोलोन (आंतों) में इन्फेक्शन का खतरा कम होता है।

अगर संक्रमण का इलाज शुरू में नहीं किया गया तो इससे हमारे पाचन अंगों के अन्य भाग में इसके फैलने का खतरा पैदा हो जाता है। इसलिए ये महत्वपूर्ण है कि अगर आप कभी भी पेट दर्द, डायरिया या फिर इस तरह का कोी लक्षण महसूस करें तो आप अपनी जांच अवश्य करवाएं।

अगली खबर