Soba Noodles For Weight Loss: क्या है सोबा नूडल्स, जानें वेट लॉस के लिए टेस्टी और चटपटा मंत्र

हेल्थ
भाग्य लक्ष्मी
Updated Sep 30, 2021 | 08:12 IST

Soba Noodles For Weight Loss: सोबा नूडल्स वजन कम करने वालों के बीच काफी फेमस हो रहा है। प्रोटीन से भरपूर सोबा नूडल्स वेट लॉस के लिए मददगार है।

soba noodles for weight loss, what is soba noodles and its benefits
क्या है सोबा नूडल्स (Pic: Istock) 
मुख्य बातें
  • नूडल्स खाकर आप कर सकते हैं अपना वजन कम।
  • कट्टू के आटे से बनाया जाता है सोबा नूडल्स।
  • प्रोटीन रिच सोबा नूडल्स वजन कम करने में करता है मदद।

Soba Noodles Benefits For Weight Loss: तनाव और भागदौड़ से भरपूर इस जिंदगी में हर एक इंसान अब अपने आप को फिट और हेल्दी रखने की कोशिश कर रहा है। ग्लैमरस वर्ल्ड में अपनी पहचान बनाने के लिए और खुद को आकर्षक दर्शाने के लिए भी लोग वजन कम करने पर तवज्जो दे रहे हैं। वजन कम करने वाले लोगों के लिए सबसे मुश्किल होता है टेस्टी खाने को परहेज करना। देखा जाए तो वजन कम करने के लिए सही डाइट लेना बहुत आवश्यक है, लेकिन उतना ही कठिन टेस्टी और चटपटे खाने को परहेज करना है।

ऐसे में कई लोग हेल्दी डाइट का एक अच्छा विकल्प ढूंढते हैं। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको यह जानकर खुशी होगी कि नूडल्स खा कर भी आप हेल्दी रह सकते हैं और अपना वजन कम कर सकते हैं। जी हां, आप अपने डाइट में नूडल्स को शामिल करके भी वेट लॉस कर सकते हैं। लेकिन यह नूडल्स कोई आम नूडल्स नहीं बल्कि सोबा नूडल्स होना चाहिए। यहां जानिए क्या है सोबा नूडल्स और क्या हैं इसके फायदे।

क्या है सोबा नूडल्स, फिटनेस फ्रीक लोगों के बीच क्यों है यह फेमस?

भारत में सोबा नूडल्स का नया चलन निकला है, लेकिन जापान में यह बहुत मशहूर है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कट्टू के आटे को जापान में सोबा के नाम से जाना जाता है। कट्टू का आटा जापान के कई व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। इस आटे का प्रयोग नूडल्स बनाने में भी किया जाता है, जिसे जुवारी सोबा नूडल्स के नाम से भी जाना जाता है। इस नूडल्स को बनाने के लिए सिर्फ पानी और कट्टू के आटे की जरूरत पड़ती है। सोबा नूडल्स को आप सब्जी, सूप या नॉनवेज के साथ भी पका सकते हैं। यह नूडल्स वजन कम करने में मददगार साबित होता है इसीलिए फिटनेस फ्रीक लोग इसे पसंद करते हैं। 

क्या सोबा नूडल्स है हेल्दी?

सोबा नूडल्स हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा है। यह प्रोटीन से भरपूर नूडल्स है जो वजन कम करने के लिए काफी मददगार है। विज्ञान के अनुसार, कट्टू के आटे में अमीनो एसिड लाइसिन पाया जाता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए उत्तम है। कट्टू का आटा इस प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत है। इसके साथ सोबा नूडल्स में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है और इसके अंदर हेल्थी फाइबर मौजूद होता है। नो-ग्लूटन के वजह से मोटापा, डायबिटीज और हृदय से पीड़ित लोगों के बीच सोबा नूडल्स एक अच्छा विकल्प है। 

अगली खबर