White Bread Health Effects: व्हाइट ब्रेड का भूलकर भी ना करें सेवन, गंभीर बीमारियों को देती है दावत

White Bread Cause Health Tips: ब्रेड में मौजूद पोटेशियम ब्रोमेट स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होता है। इसका नियमित तौर पर सेवन आपको स्वास्थ्य संबंधी कई गंभीर बीमारियों के चपेट में ला सकता है।

White Bread cause of illness and Why Should Not Eat
White Bread Why Should Not Eat  
मुख्य बातें
  • ब्रेड में मौजूद पोटेशियम ब्रोमेट स्वास्थ्य के लिए होता है हानिकारक।
  • ब्रेड का अधिक सेवन शुगर के मरीजों के लिए होता है अधिक खतरनाक।
  • व्हाइट ब्रेड में पोषक तत्व और फाइबर की मात्रा होती है शून्य।

अक्सर लोग सुबह शाम के नास्ते में ब्रेड खाना पसंद करते हैं। ब्रेड एक ऐसी चीज है जिसे खाकर अधिकतर घरों में लोग अपने दिन की शुरुआत करते हैं। कोई ब्रेड खाकर स्कूल जाता है तो कोई ऑफिस। लेकिन आपको बता दें ब्रेड या ब्रेड से बने डिश खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उससे कई गुना यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक सिद्ध होता है। ब्रेड में मौजूद पोटेशियम ब्रोमेट स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होता है। इसका नियमित तौर पर सेवन आपको स्वास्थ्य संबंधी कई गंभीर बीमारियों के चपेट में ला सकता है। पोषण के मामले में व्हाइट ब्रेड शून्य होता है।

सुपरमार्केट का गलियारा विभिन्न प्रकार के ब्रेड से भरा हुआ है, जिसे अलग अलग सामग्रियों और तकनीकों का प्रयोग करके बनाया जाता है। वहीं आपको बता दें सबसे ज्यादा खाया जाने वाला ब्रेड, सफेद ब्रेड है। जो कि स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक होता है। ऐसे में यदि आप भी इस ब्रेड का सेवन करते हैं तो आज से इसे खाना छोड़ दें। आइए जानते हैं क्यों।

ऐसे बनता है व्हाइट ब्रेड

व्हाइट ब्रेड बनाने के लिए गेहूं के आंटे को विभिन्न रसायनों का इस्तेमाल करके ब्लीच किया जाता है, जिससे आंटा सफेद दिखाई देता है। आपको बता दें मैदे में पैरोक्साइड, क्लोरीन डाइऑक्साइड और पोटेशियम ब्रोमेट जैसे रसायन मिलाए जाते हैं। इन रसायनों का प्रयोग किया जाता है, जोकि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं है। लेकिन अधिक मात्रा में व्हाइट ब्रेड का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदाय सिद्ध हो सकता है।

क्यों नहीं करना चाहिए व्हाइट ब्रेड का सेवन

सभी ब्रेड में लगभग कैलोरी की मात्रा समान होती है। खासकर पोषक तत्व सामग्री में, सफेद ब्रेड के एक टुकड़े में करीब 77 कैलोरी की मात्रा होती है। लेकिन इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स उच्च मात्रा में पाया जाता है। इसमें पोषक तत्व की मात्रा लगभग शून्य के बराबर होती है। यहां पर हम आपको सफेद ब्रेड के सेवन से होने वाले नुकसान बताएंगे।

ब्लड शुगर लेवल में वृद्धि

सफेद ब्रेड में ग्लाइमेक्स का स्तर उच्च होता है, जिसका अर्थ है कि यह ग्लूकोज के स्तर में तेजी से वृद्धि करता है और रक्त शर्करा के स्तर को तेजी से बढ़ाता है। ब्रेड का अधिक सेवन शुगर के मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, यह ब्लड शुगर लेवल में तेजी से वृद्धि करता है। तथा गंभीर बीमारियों को दावत देता है।

वजन में कर सकता है वृद्धि

अगर आप अपने शरीर के वजन और फिटनेस को बरकरार रखना चाहते हैं, तो भूलकर भी सफेद ब्रेड का सेवन ना करें। व्हाइट ब्रेड वजन में तेजी से वृद्धि करता है। इसमें पोषक तत्वों और फाइबर की कमी होती है। रिफाइंड कार्ब्स से बना यह ब्रेड आपके रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकता है। इसलिए भूलकर भी व्हाइट ब्रेड का सेवन ना करें।

अवसाद

सफेद ब्रेड से बना स्वादिष्ट डिश आपके मूड को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक पाया गया है कि, सफेद ब्रेड का सेवन करने से 50 से ऊपर की महिलाओं में अवसाद उत्पन्न हो सकता है। साथ ही व्यक्ति थकान, उल्टी, मिचली अवसाद के अन्य लक्षणों का भी अनुभव कर सकता है। ऐसे में यदि आप ब्रेकफास्ट में व्हाइट ब्रेड को शामिल करते हैं, तो आज से ही इसे अपनी ब्रेकफास्ट की थाली से दूर कर दें।

अगली खबर