World Hearing Day 2022: क्या है विश्व श्रवण दिवस, क्यों मनाया जाता है यह दिन, क्या है इसका महत्व, जानें 

World Hearing Day 2022: हर वर्ष 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2007 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस दिन को मनाने की घोषणा की थी। अगर आप यह नहीं जानते हैं कि विश्व श्रवण दिवस क्यों मनाया जाता है और इसका महत्व क्या है तो यह लेख जरूर पढ़ें।

World Hearing Day History, Significance and Theme For 2022, World Hearing Day 2022 Know Here All you Need To Know
World Hearing Day 2022 
मुख्य बातें
  • वर्ष 2007 में हुई थी विश्व श्रवण दिवस मनाने की घोषणा।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की थी घोषणा।
  • बहरेपन के खतरे से लोगों को जागरुक करना है इसका उद्देश्य।

World Hearing Day 2022, History, Importance And Theme: वर्ल्ड हियरिंग डे यानी विश्व श्रवण दिवस (World Hearing Day) हर वर्ष 3 मार्च को मनाया जाता है। हर वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) कैंपेन आयोजित करके लोगों को बहरेपन की बढ़ रही समस्याओं के प्रति जागरूक करता है। यह दिन मनाने का उद्देश्य लोगों को बहरेपन की समस्या के कारण और निवारण के प्रति जागरूक और सचेत करना है। इसके साथ लोगों को यह जानकारी भी दी जाती है कि वह कैसे अपने कान के स्वास्थ्य पर ध्यान दे सकते हैं। इस दिन विश्व के कोने-कोने में कई ऐसे कैंपेन और प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं ताकि लोग इस गंभीर समस्या के प्रति ध्यान दे सकें। 

क्या है विश्व श्रवण दिवस का इतिहास? (World Hearing Day History)

बहरेपन की समस्या से लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 2007 में यह दिन मनाने की घोषणा की थी। शुरुआत में इस दिन का नाम इंटरनेशनल ईयर केयर रखा गया था। लेकिन वर्ष 2016 में इस दिन का नाम बदलकर वर्ल्ड हियरिंग डे यानी विश्व श्रवण दिवस रख दिया गया था। हर वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन एक थीम तय करता है और शैक्षिक सामग्री तैयार करता है जो विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध कराए जाते हैं। यह शैक्षिक सामग्री तैयार करने का उद्देश्य लोगों को जागरुक करना है और उन्हें इस समस्या के प्रति जानकारी देना है। 

Also Read: Health care: रोजाना चलें 10 हजार कदम, दिल रहेगा जवां, वजन भी होगा तेजी से कम

क्या है इस वर्ष का थीम? (World Hearing Day 2022) 

इस वर्ष भी पूरी दुनिया 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस मनाएगी। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ल्ड हियरिंग डे 2022 का थीम 'टू हियर फॉर लाइफ, लिसन विद केयर' रखा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा आयोजित किए गए कैंपेन का उद्देश्य श्रवण हानि की रोकथाम के महत्व और साधनों पर ध्यान केंद्रित करना है। इससे पहले वर्ष 2021 में विश्व श्रवण दिवस का थीम 'हियरिंग केयर फॉर ऑल' था वहीं वर्ष 2020 में इस दिन का थीम 'हियररिंग फॉर लाइफ। डोंट लेट हियरिंग लॉस लिमिट यू' रखा गया था।

Also Read: High Protein Diet: घटाना है वजन, बनानी है बॉडी,डाइट में शामिल करें प्रोटीन से भरपूर ये हरी सब्जियां

क्या है इस दिन का महत्व? (World Hearing Day Importance)

हर वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन यह कोशिश करता है कि लोग श्रवण हानि के बारे में जागरुक हों और सेफ लिसनिंग को प्रमोट करें। इस दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन सरकारों, उद्योग भागीदारों और विभिन्न देश के नागरिकों को सेफ लिसनिंग प्रमोट करने के लिए जागरूक करता है। इसके साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन की यह कोशिश भी रहती है कि वह बधिर समुदाय के साथ उनके प्रतिनिधि संगठनों, स्वास्थ्य प्रणालियों और सरकारों के साथ मिलकर काम करके सेफ लिसनिंग से जुड़ी समस्याओं को हल करे। यह दिन एक नया अवसर लेकर आता है ताकि विभिन्न प्रणालियों के साथ काम करके बहरेपन जैसी समस्या को दूर किया जा सके।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेखन सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इसे किसी पेशेवर चिकित्सक की सलाह के रूप में न लें। कोई भी फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने या अपने आहार में बदलाव करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगली खबर